---Advertisement---

कौशल ही आत्मनिर्भरता का आधार…’ वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के निर्माण का पथ प्रशस्त करेगा यूपी, CM Yogi Adityanath ने युवाओं से की ये अपील

CM Yogi Adityanath: आखिर क्यों मुख्यमंत्री ने ने युवा शक्ति वाले अपने प्रदेश के युवाओं से खास अपील करते हुए एक कौशल सीखने का आग्रह किया है। बताया कैसे इसका फायदा हो सकता है और ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के निर्माण में लाभ होगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 20, 2026 2:09 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश को कौशल प्रदेश बताते हुए योगी की पाती में मुख्यमंत्री की तरफ से युवाओं को संकल्प लेने के लिए कहा गया। इस दौरान सरकार ने युवाओं से खास अपील की है। आइए जानते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से कौशल सीख कर समाज को प्रदेश की प्रगति और सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए किस तरह से प्रोत्साहित करते हुए नजर आए हैं। योगी की पाती के जरिए जनसंदेश देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या लिखा है खास और युवाओं से क्या कहते हुए दिखे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

CM Yogi Adityanath ने क्यों कहा 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ‘कौशल प्रदेश’ में बदला

युवाओं को संदेश देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने x प्लेटफार्म पर चिट्ठी में कहा, “मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों देश की सर्वाधिक युवा शक्ति वाला अपना प्रदेश कौशल से जुड़कर न केवल विकसित उत्तर प्रदेश, अपितु वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के निर्माण का पथ भी प्रशस्त करेगा।पारंपरिक कौशल एवं आधुनिक तकनीक के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए सरकार ने विगत 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश को ‘कौशल प्रदेश’ में बदला है। आज प्रदेश आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं एआई हब के रूप में स्थापित हो रहा है।

युवाओं से सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या की अपील

सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि युवा यह संकल्प लें कि कम से कम एक कौशल सीखकर समाज और प्रदेश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी करेंगे। स्मरण रखिए, कौशल ही आत्मनिर्भरता का आधार, स्वाभिमान का संबल और विकसित होने की राह पर अग्रसर प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी है। उनके मुताबिक उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की सहायता से 20000 से आरंभ किया गया उनका फर्नीचर व्यवसाय आज लाखों के टर्नओवर में परिवर्तित हो चुका है। एक जनपद एक उत्पाद योजना से पारंपरिक हुनर को वैश्विक पहचान मिली।

सरकार इस तरह यूपी के युवाओ को प्रदान कर रही कौशल

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि प्रोजेक्ट प्रवीण के माध्यम से विद्यार्थियों को नियमित शिक्षा के साथ निशुल्क व्यावसायिक कौशल का प्रशिक्षण तथा स्किल फॉर जीरो पॉवर्टी पहल के अंतर्गत गरीब परिवारों के एक सदस्य को कौशल से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। युवाओं को जनसंदेश देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा युवा साथियों अकादमी शिक्षा का महत्व है किंतु इसके साथ आप किसी न किसी कुशल में निपुण अवश्य प्राप्त करें। मेरा आग्रह है कि जो युवा इन योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं वे अपने साथियों को भी इसकी जानकारी दें ताकि वह भी इनका लाभ उठा सके।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Haryana News

जुलाई 20, 2026

Rashifal 21 July 2026

जुलाई 20, 2026

Rain Alert 21 July 2026

जुलाई 20, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 20, 2026

Jharkhand News

जुलाई 20, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 20, 2026