---Advertisement---

CM Yogi Adityanath बनाएंगे बाराबंकी को विकास एवं विरासत का आदर्श मॉडल, जानिए 542 करोड़ के 82 विकास परियोजनाओं से क्या होगा फायदा

CM Yogi Adityanath: बाराबंकी को विकास का आदर्श मॉडल बनाने को लेकर काम कर रही यूपी सरकार, करोड़ों की लागत के परियोजनाओं का लोकार्पण कर रही है। जानिए इसके क्या होने वाले हैं लोगों को फायदे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 20, 2026 11:49 पूर्वाह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी सरकार की तरफ से अलग-अलग शहरों का विकास कार्य लगातार जारी है। ऐसे में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है। इस सब के बीच सोमवार को बाराबंकी के रामनगर एवं दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में 542 करोड़ से अधिक की लागत से 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसे लेकर आखिर सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और किस तरह विकास को नया रूप देने के लिए लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ जुटे हुए हैं और सांस्कृतिक विरासत को संभालने की जिम्मेदारी ली है।

542 करोड़ से अधिक की लागत से 82 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण पर क्या बोले CM Yogi Adityanath

सीएम योगी ने इसे लेकर पोस्ट में कहा कि अनगिनत श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र ‘लोधेश्वर महादेव’ की कृपा से अभिसिंचित पावन धरा, जनपद बाराबंकी के रामनगर एवं दरियाबाद विधान सभा क्षेत्रों में 542 करोड़ से अधिक की लागत से 82 विकास परियोजनाओं का आज लोकार्पण/शिलान्यास होगा। बाराबंकी की यह नई विकास यात्रा जनविश्वास को और सुदृढ़, जनकल्याण को नई गति तथा ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को इस तरह संरक्षित और संवर्धित कर रही योगी सरकार

उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट की तरफ से इस विकास परियोजना को लेकर पूरी जानकारी दी गई जहां बताया गया कि आस्था का सम्मान विकास का नया आयाम. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं सीएम योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के जनपदों का समग्र विकास करते हुए उनकी ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और संवर्धित करने का कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ आस्था के प्रमुख केंद्रों को नई पहचान प्रदान करना है, ताकि विकास और विरासत का संतुलित स्वरूप जन-जन तक पहुंचे।

जानिए कैसे सीएम योगी आदित्यनाथ तैयार कर रहे बाराबंकी को विकास एवं विरासत का आदर्श मॉडल

इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से बाराबंकी जनपद के रामनगर एवं दरियाबाद विधानसभा क्षेत्रों में 542 करोड़ से अधिक की लागत से 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है। जाहिर तौर पर परियोजनाओं से क्षेत्र में सड़क, आधारभूत संरचना, नागरिक सुविधाओं एवं जनकल्याण से जुड़े विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। साथ ही आस्था के प्रमुख केंद्र लोधेश्वर महादेव मंदिर के गौरव को और सशक्त करते हुए धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश सरकार आधुनिक विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और स्थानीय रोजगार को एक साथ आगे बढ़ाते हुए बाराबंकी को विकास एवं विरासत के आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sitapur Viral Video

अगस्त 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 13, 2026

Sheikh Rasheed

अगस्त 13, 2026

RSS

अगस्त 13, 2026

Viral Video

अगस्त 13, 2026