CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान के 353 दिन पूरे हो चुके है। पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। गौरतलब है कि नशे के खिलाफ पंजाब सरकार लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। आलम यह है कि हर दिन बड़ी तादात में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हो रही है। इसके अलावा बड़ा मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी की जा रही है, जो दर्शाता है कि कैसे सीएम भगवंत मान और उनकी सरकार नशे के खिलाफ तत्पर है। बताते चले कि नशे के 353वें दिन पंजाब पुलिस ने 2 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स की बरादमगी की है। साथ ही 11 हजार रूपये से अधिक ड्रग्स मनी की बरामदगी की गई है। 50 से अधिक 55 व्यक्तियों को नशामुक्ति और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल से दी है।
CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने अपने अथक नशा-विरोधी अभियान को जारी रखते हुए, राज्य भर में 84 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 2.1 किलोग्राम हेरोइन, 92 किलोग्राम अफीम की भूसी, 720 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 11,400 रुपये नशीली दवाओं की रकम बरामद की। 55 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया”।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟑𝟓𝟑 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Continuing its relentless anti-drug drive, Punjab Police arrested 84 drug smugglers and recovered 2.1 kg heroin, 92 kg poppy husk, 720 intoxicant tablets/capsules and ₹11,400 drug money across… pic.twitter.com/9mXSaO07E8
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) February 18, 2026
पंजाब के कई इलाकों में छापेमारी की गई। 21 किलो जुगाई जब्त की गई। 21 किलो जुगाई जब्त की गई। 84 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार किए गए। 353 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की संख्या – 499740 हो गई है।
पंजाब पुलिस का एक्शन देख घबराएं ड्रग्स तस्कर
पंजाब पुलिस ने अपने अथक नशा-विरोधी अभियान को जारी रखते हुए, राज्य भर में 84 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 2.1 किलोग्राम हेरोइन, 92 किलोग्राम अफीम की भूसी, 720 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 11,400 रुपये नशीली दवाओं की रकम बरामद की। 55 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस लगातार एक्शन मोड़ में है। इसके अलावा बड़ी संख्या में गैंगस्टर्स की गिरफ्तारी के लिए नया अभियान चलाया गया है।






