---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस के एक्शन से मचा हड़कंप, 230 से अधिक अपराधियों पर कसा गया शिकंजा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध को लेकर पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर काम कर रही है। जिसका असर साफ तौर पर दिख रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 9, 2026 1:04 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध को लेकर पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर काम कर रही है। जिसका असर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। बता दें कि पुलिस हर रोज बड़ी संख्या में ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मालूम हो कि अपराध के खिलाफ जारी अभियान के 231 दिन पूरे हो चुके है।

वहां पुलिस की तरफ से 580 से अधिक जगहों पर छापेमारी की गई थी। साथ ही 230 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा अभी तक 68 हजार से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का जबरदस्त एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी। 581 रेड की गईं। 238 लोगों को गिरफ़्तार किया गया।

7 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 24 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 68,937 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें – एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।

नशे को लेकर CM Bhagwant Mann का सख्त निर्देश

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे को लेकर भी पंजाब पुलिस काफी एक्टिव है। सबसे खास बात है कि नशे के खिलाफ जारी अभियान के 555 दिन पूरे हो चुके है। वहीं हर रोज बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसके साथ ही हर रोज बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरादमगी की जा रही है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। राज्य में काफी हद तक कमी देखी जा रही है। साथ ही बॉर्डर पार से हो रही गतिविधियों पर भी लगाम लग चुकी है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 9, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 9, 2026

Rahul Gandhi

सितम्बर 9, 2026

PM Modi

सितम्बर 9, 2026

Punjab News

सितम्बर 8, 2026

Punjab News

सितम्बर 8, 2026