---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का जबरदस्त एक्शन, 370 अपराधियों पर कसा गया शिकंजा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ पंजाब सरकार और पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 2, 2026 12:48 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ CM Bjhagwant Mann की सरकार लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पंजाब पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 370 अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसा है। पंजाब पुलिस की ओर से गैंगस्टरों, उनके सहयोगियों और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी। 598 रेड की गईं। 370 लोगों को गिरफ़्तार किया गया।

5 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 4 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 67,207 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।

हथियार और नशे के नेटवर्क पर भी नजर

बता दें CM Bhagwant Mann और पंजाब पुलिस की अपराध के खिलाफ अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी पर भी है। पंजाब सरकार पहले भी नशा तस्करों और गैंगस्टरों की संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई को अपनी प्रमुख रणनीति का हिस्सा बता चुकी है।

सरकार का दावा है कि अपराध और नशे के नेटवर्क को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। नशे के खिलाफ जारी अभियान में बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026