CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है, जिसने तस्करों और अपराधियों की परेशानी बढ़ा दी है। बता दें कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में नशे और अपराधियों पर लगातार लगाम लगाई जा रही है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि पुलिस द्वारा अभी तक 55 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके अलावा हर दिन कई किलोग्राम ड्रग्स की बरामदगी की जा रही है। इसके अलावा बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी लगाम लग गई है। बता दें कि पहले बड़ी मात्रा में बॉर्डर पार से ड्रग्स और नशीले पदार्थों की बरामदगी की जाती थी। लेकिन सीएम मान की अगुवाई में इसपर रोक लगा दी गई है।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन जारी
नशीली दवाओं के खिलाफ जंग के 390 दिन पूरे, नशीली दवाओं के खिलाफ जंग” मिशन के तहत पंजाब के विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान और छापेमारी की गई। लोगों को नशीली दवाओं के बारे में जागरूक किया गया और युवाओं को नशामुक्ति सेवाओं में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पुलिस की तरफ से हर दिन ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही थी, जो कई मायनों में एक गेमचेंजर साबित हो रहा है। राज्य में भी नशे के खिलाफ कमी देखी जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस अभियान और और तेजी से चलाया जाएगा, ताकि राज्य में नशा पूरी तरह से खत्म हो जाए।
गैंगस्टर्स के खिलाफ भी पंजाब पुलिस ने खोला मोर्चा
पंजाब पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार “पंजाब पुलिस ने पंजाब के एंटी-गैंगस्टर फ़ोर्स (AGTF) के समन्वय से राज्य भर में लक्षित अभियान चलाकर निरंतर कार्रवाई की। 201 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 6 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया।
𝐃𝐚𝐲 𝟔𝟓 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
In a continued crackdown, Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, conducted targeted operations across the state.
✔️ 201 individuals arrested
✔️ 6 proclaimed offenders apprehended
✔️ 3 weapons recoveredTotal arrests… pic.twitter.com/Ak2wS1aDSH
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) March 26, 2026
3 हथियार बरामद किए गए। अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 17,005 हो चुकी है। पंजाब पुलिस गैंगस्टरों के नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी साझा करें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946″।






