CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर काम कर रही है। जिसका असर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। हर रोज बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।
इसके साथ ही बड़ी मात्रा में ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थों की बरादमगी की जा रही है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। वहीं नशे के खिलाफ जारी अभियान के 515 दिन पंजाब पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की जा रही है।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जानकारी
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नशीले पदार्थों के नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई करते हुए, पंजाब पुलिस ने 121 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 8.7 किलोग्राम हेरोइन, 580 ग्राम अफीम, 2 किलोग्राम पोस्त की भूसी, 848 नशीली गोलियां और 4.18 लाख रुपये नशीले पदार्थों की नकदी बरामद की।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝟓𝟏𝟓 𝐃𝐚𝐲𝐬 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown on drug networks, Punjab Police arrested 121 drug smugglers and recovered 8.7 kg of heroin, 580 grams of opium, 2 kg of poppy husk, 848 intoxicant pills,… pic.twitter.com/NebNzlrrzB
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) July 30, 2026
इसके अतिरिक्त, 15 व्यक्तियों को परामर्श दिया गया और उन्हें नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 121 ड्रग तस्कर गिरफ्तार। 515 दिनों में गिरफ्तार।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर
पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार “पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 121 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किए गए। कुल ज़ब्त हेरोइन – 8.7 किलोग्राम। कुल ज़ब्त अफीम – 580 ग्राम। कुल ज़ब्त पोस्ता – 2 किलोग्राम कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 848, बरामद ड्रग मनी – 4.18 लाख रुपये।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝟓𝟏𝟓 𝐃𝐚𝐲𝐬 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown on drug networks, Punjab Police arrested 121 drug smugglers and recovered 8.7 kg of heroin, 580 grams of opium, 2 kg of poppy husk, 848 intoxicant pills,… pic.twitter.com/NebNzlrrzB
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) July 30, 2026
515 दिनों में गिरफ्तार ड्रग एडिक्ट्स की संख्या – 74,965 हो गई है। SP/DSP रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की टीमों ने संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका। 15 लोगों को ड्रग ट्रीटमेंट के लिए भेजा गया”।







