---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस ने खोला मोर्चा, सोशल मीडिया पर दी अहम जानकारी, समझे इसके मायने

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बता दें कि पुलिस द्वारा अभी दो तरह के अभियान चलाए जा रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 2, 2026 11:56 पूर्वाह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बता दें कि पुलिस द्वारा अभी दो तरह के अभियान चलाए जा रहे है। पहला- नशे के खिलाफ, और दूसरा – गैंगस्टर के खिलाफ, दी जानकारी के मुताबिक अभी तक पुलिस ने 61 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।

साथ ही प्रतिदिन कई किलोग्राम नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। वहीं अगर गैंगस्टर के खिलाफ जारी अभियान की बात करें तो पंजाब पुलिस द्वारा लगातार और तेजी से कार्रवाई की जा रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि “अपने निरंतर नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की, महत्वपूर्ण बरामदगी की और व्यक्तियों को नशामुक्ति और पुनर्वास की ओर प्रोत्साहित किया”।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। अभी तक 61 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। साथ ही हर रोज बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरादमगी की जा रही है। इसके साथ ही बॉर्डर पार से हो रहे ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

गैंगस्टर के खिलाफ भी CM Bhagwant Mann ने जारी किए निर्देश

‘गैंगस्ट्रान ते वार’ के तहत जारी अभियान के 101 दिन पूरे हो चुके है। इसी बीच पंजाब इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने एजीटीएफ पंजाब के समन्वय से राज्य भर में लक्षित छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप गिरफ्तारियां हुईं, अवैध हथियार बरामद हुए और वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

गैंगस्टर नेटवर्क को ध्वस्त करने और पंजाब को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर कार्रवाई जारी है”। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026