CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर राज्य में कानून व्यवस्था कायम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई पर अपराध पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
जानकारी के मुताबिक कमिश्नरेट पुलिस ने जबरन वसूली और फायरिंग की घटनाओं में शामिल, विदेश में बैठे हैंडलर्स से जुड़े एक गैंग के चार सदस्यों को पकड़ा है और उनके पास से 3 आधुनिक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल से दी है।
पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि “एक बड़ी कामयाबी में, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जबरन वसूली और फायरिंग की घटनाओं में शामिल, विदेश में बैठे हैंडलर्स से जुड़े एक गैंग के चार सदस्यों को पकड़ा है और उनके पास से 3 आधुनिक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
In a major breakthrough, Jalandhar Commissionerate Police apprehends four members of a gang linked to foreign-based handlers involved in extortion and firing incidents and recovers 3 sophisticated pistols, and live cartridges.
Preliminary investigation reveals that the accused… pic.twitter.com/WSoPNiqaWr
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) June 20, 2026
शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के कहने पर काम कर रहे थे और जालंधर व SBSनगर जिलों में फायरिंग की कई घटनाओं की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल थे। PS भार्गो कैंप, #जालंधर कमिश्नरेट में FIR दर्ज की गई है”।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर
इस नेटवर्क के पिछले और आगे के कनेक्शन का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य साथियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। @PunjabPoliceInd संगठित आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने और पूरे पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। राज्य में कानून व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।






