---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सीमा पार से हो रहे अवैध हथियार तस्करी का किया भंडाफोड़; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य में कानून व्यवस्था को कायम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 6, 2026 1:07 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य में कानून व्यवस्था को कायम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।  इसी बीच अमृतसर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल सीएम भगवंत मान की अगुवाई में नशे से लेकर पंजाब में कानून व्यवस्था में जबरदस्त सुधार देखने को मिल रहा है। नशे के खिलाफ जारी कार्रवाई पंजाब पुलिस रोजाना बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी कर रही है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी की जा रही है कि इसका असर भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच पुलिस ने सीमा पार अवैध हथियार तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल से दी है।

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी का किया भंडाफोड़

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि एक बड़ी सफलता में, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार अवैध हथियार तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 5 आरोपियों और 1 नाबालिग को गिरफ्तार किया है और 5 अत्याधुनिक पिस्तौलें (ग्लेक 9 मिमी, पीएक्स5 .30 बोर, टॉरस 9 मिमी, ग्रेटा 9 मिमी (पाकिस्तान निर्मित) और एक .30 बोर), 34 जिंदा कारतूस और एक धारदार हथियार बरामद किए हैं।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हथियार तस्करों के संपर्क में थे, हथियारों की खेप का समन्वय कर रहे थे और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में वितरित कर रहे थे।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

अमृतसर के मकबूलपुरा पुलिस स्टेशन में शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस अवैध हथियार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ अपनी शून्य-सहिष्णुता नीति पर अडिग है। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में नशे के खिलाफ लगाम लगी है। इसके अलावा अपराधियों पर भी नकेल कसी जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 6, 2026

Punjab News

मार्च 6, 2026

Rashifal 7 March 2026

मार्च 6, 2026

Rain Alert 7 March 2026

मार्च 6, 2026

Punjab News

मार्च 6, 2026

कल का मौसम 7 March 2026

मार्च 6, 2026