CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। आलम यह है कि हर रोज बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। बताते चले कि नशे के खिलाफ जारी अभियान के 351वें दिन पूरे हो चुके है, अभी तक 49 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसके असर भी देखने को मिला है। इसके अलावा हर रोज कई किलोग्राम ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थों की बरामदगी कई गई है। यह कहना गलत नहीं होगा कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब तरक्की के रास्ते पर है। साथ ही नशे और अपराध के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। नशे के 351वें दिन भी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 20 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स की बरामदगी की गई है। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल से दी है।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का अभियान जारी
पंजाब पुलिस इंडिया द्वारा दी जानकारी के अनुसार राज्यव्यापी नशा-विरोधी अभियान को जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने 44 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 20.7 किलोग्राम हेरोइन, 210 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 2.28 लाख रुपये की नशीले पदार्थों की रकम जब्त की।
Punjab | Day 351 of #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Sustaining the momentum of the statewide anti-drug drive, Punjab Police arrested 44 drug smugglers and seized 20.7 kg heroin, 210 intoxicant tablets/capsules, and ₹2.28 Lakh drug money.
19 individuals were… pic.twitter.com/JttwwmvKxX
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) February 16, 2026
19 व्यक्तियों को परामर्श दिया गया और उन्हें नशामुक्ति और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 44 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार, 351 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 49674 हो गई है। इसके अलावा अपराधियों और गैंगेस्टर के खिलाफ भी पंजाब पुलिस अलग अभियान चला रही है।
CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब को मिली नई रफ्तार
सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस लगातार ताबड़तोड़ एक्शन में दिख रही है। जानकारी के मुताबिक पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 44 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके है। कुल जब्त हेरोइन – 20.7 किलोग्राम, कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 210, कुल बरामद नशीले पदार्थों की रकम – 2.28 लाख रुपये है। 351 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या: 49674, एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोककर उनकी जांच की। 19 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया है।






