CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की गई है। बता दें कि अभी तक 59 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की गई है। सबसे खास बात है कि अभी तक कई किलोग्राम ड्रग्स की बरामदी की गई है। साथ ही बॉर्डर पार सो हो रही ड्रग्स तस्करी पर काफी हद तक लगाम लगी हुई है। बताते चले कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस जोरदार एक्शन में है। आलम यह है कि अब ड्रग्स तस्कर के अंदर डर पैदा हो गया है। वहीं पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 128 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 998 ग्राम हेरोइन, 12 किलो गांजा, 21 किलो अफीम की भूसी, 616 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1,840 रुपये की नशीले पदार्थों की नकदी बरामद की।
Punjab | Day 411 of #YudhNashianVirudh | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown under the anti-drug campaign, Punjab Police arrested 128 drug smugglers and recovered 998 grams of heroin, 12 kg ganja, 21 kg poppy husk, 616 intoxicant tablets/capsules, and ₹1,840 in drug… pic.twitter.com/jRJErJUq2I
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) April 17, 2026
14 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया”। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 128 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार किए गए है। साथ ही 411 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 59175 हो गई है।
CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी
गौरतलब है कि नशे के खिलाफ जारी अभियान में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। पंजाब पुलिस इंडिया द्वारा दी जानकारी के अनुसार पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 128 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार हो चुके है। कुल हेरोइन ज़ब्त – 998 ग्राम की गई। इसके अलावा 12 किलोग्राम गांजा ज़ब्त, कुल ज़ब्त – 21 किलोग्राम, कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 616 बरामद की गई। नशीले पदार्थों की पूरी रकम बरामद – 1840 रुपये की गई। 411 दिनों में गिरफ्तार नशीले पदार्थों के तस्करों की संख्या – 59175 हो गई है। एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर जांच की।
