---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस के एक्शन से हड़कंप, 52 हजार से अधिक अपराधियों पर कसा गया शिकंजा, समझे इसके मायने

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार और पुलिस नशे और अपराध के खिलाफ पूरी तरह से एक्शन मोड में है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 24, 2026 2:08 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में है। बता दें कि पंजाब सरकार और पुलिस नशे और अपराध के खिलाफ पूरी तरह से एक्शन मोड में है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है।

इसके साथ ही अपराध और नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। नशे की बात करें तो राज्य में काफी हद तक लगाम लग चुकी है। इसके साथ ही बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

अपराध के खिलाफ पंजाब के बड़ा एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी। 776 रेड की गईं। 472 लोगों को गिरफ़्तार किया गया।

8 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 5 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 52,174 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें। एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।

नशे के खिलाफ भी CM Bhagwant Mann सरकार सख्त

सरकार के निर्देश पर पंजाब पुलिस नियमित रूप से विशेष अभियान चला रही है। इस दौरान संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी, नाकाबंदी, तलाशी अभियान और खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। कई मामलों में नशीले पदार्थों की बरामदगी के साथ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

पुलिस का कहना है कि केवल छोटे तस्करों ही नहीं, बल्कि नशे के पूरे नेटवर्क को तोड़ने पर विशेष फोकस किया जा रहा है ताकि सप्लाई चेन पूरी तरह खत्म की जा सके। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann के निर्देशों का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जुलाई 24, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 24, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 24, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

CJP Protest

जुलाई 24, 2026