---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: होली से पहले ताबड़तोड़ एक्शन में पंजाब पुलिस, 90 से अधिक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, कई किलोग्राम नशीले पदार्थ बरामद; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: होली से पहले नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 3, 2026 1:03 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: होली से पहले नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। आलम यह है कि लगातार प्रतिदिन ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसके अलावा कई किलोग्राम नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। जिसका असर भी देखना मिल रहा है। बॉर्डर पार से अवैध तस्करी पर लगाम लग गई है। इसके साथ ही राज्य में ड्रग्स तस्करों पर लगाम लगी है। वहीं होली से पहले 92 ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी कर दी गई है। साथ ही 1 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स तस्करों की बरामदगी की गई है।

होली से पहले पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “अपने गहन नशा-विरोधी अभियान को जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने 92 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 3 किलोग्राम अफीम, 11 किलोग्राम पोस्त की भूसी, 635 नशीली गोलियां/कैप्सूल और ₹4,720 नशीले पदार्थों की रकम बरामद की।

22 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 92 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार, 366 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की संख्या- 51856 हो गई है”।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में एक्शन जारी

सीएम भगवंत मान क अगुवाई में नशे के खिलाफ लगातार युद्ध जारी है। विभाग के मुताबिक 92 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार, कुल जब्त हेरोइन- 1.2 किलोग्राम, कुल जब्त अफीम की भूसी – 11 किलोग्राम, कुल जब्त अफीम – 3 किलोग्राम, कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 635,

कुल बरामद नशीले पदार्थों की रकम – 4720 रुपये, 366 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 51856 हो गई है। एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को जांच के लिए रोका। 22 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026