---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का चला चाबुक, 480 से अधिक जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी से घबराए अपराधी, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। गौरतलब है कि बीते कुछ सालों में पंजाब की आप सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर नशे और अपराध के खिलाफ पूरी तरह से एक्शन मोड में है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। अगर नशे की बात करें ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 24, 2026 1:43 अपराह्न | Updated: मई 26, 2026 10:57 पूर्वाह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। गौरतलब है कि बीते कुछ सालों में पंजाब की आप सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर नशे और अपराध के खिलाफ पूरी तरह से एक्शन मोड में है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। अगर नशे की बात करें तो हर रोज बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। सबसे खास बात है कि बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

इसके अलावा अभी तक 64 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं अगर अपराध की बात करें तो पंजाब पुलिस द्वारा जारी अभियान के तहत लगातार छापेमारी की जा रही है और अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने, पंजाब एंटी-गैंगस्टर फ़ोर्स (AGTF) ​​के समन्वय से, राज्य भर में चिन्हित और निर्धारित स्थानों पर लक्षित छापे मारकर गैंगस्टर नेटवर्क के विरुद्ध राज्यव्यापी निर्णायक कार्रवाई जारी रखी। 488 छापे मारे गए। 222 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 4 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया।

4 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, अभियान शुरू होने के बाद से कुल गिरफ्तारियों की संख्या 31,430 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी साझा करें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।

नशे के खिलाफ CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर

राज्य सरकार लंबे समय से नशे की समस्या को बड़ी सामाजिक और कानून-व्यवस्था की चुनौती मानती रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस को कार्रवाई तेज करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और स्थानीय स्तर पर निगरानी मजबूत करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद कई इलाकों में जांच अभियान, छापेमारी और जागरूकता गतिविधियों में तेजी देखी गई।

साथ ही बड़ी संख्याा में गिरफ्तारियां की जा रही है। जिसका असर देखने को मिल रहा है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग गई है। इसके अलावा राज्य में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।  गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CNG Price Hike

मई 26, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 25, 2026

Arvind Kejriwal

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026