---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशीले पदार्थों की तस्करी पर पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 51 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब में नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है, बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 25, 2026 1:27 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है, जिसका असर देखने को मिल रहा है। नशे के खिलाफ जारी अभियान के 360वें दिन 51 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके अलावा बड़ी संख्या में ड्रग्स की बरामदगी की जा रही है। सीएम भगवंत मान के निर्देशों का ही असर है कि नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस को लगातार बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इसकी बीच पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब पुलिस ने 83 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और उनसे 431 ग्राम हेरोइन, 12 किलोग्राम अफीम की भूसी, 323 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 4,860 रुपये नशीले पदार्थों की रकम बरामद की।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन लगातार जारी

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार जारी कार्रवाई में पंजाब पुलिस ने 83 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 431 ग्राम हेरोइन, 12 किलोग्राम अफीम की भूसी, 323 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 4,860 रुपये नशीले पदार्थों की नकदी बरामद की।

नशामुक्ति अभियान के तहत, 25 व्यक्तियों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया”। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 83 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार, 360 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्कर – 51086 गिरफ्तार किए जा चुके है।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में रचा गया नया कीर्तिमान

दी जानकारी के अनुसार 83 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार, कुल जब्त हेरोइन – 431 ग्राम, कुल जब्त अफीम की भूसी – 12 किलोग्राम, कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 323, कुल बरामद नशीले पदार्थों की रकम – 4860 रुपये, 360 दिनों में गिरफ्तार नशीले पदार्थों के तस्करों की संख्या – 51086 हो गई है।

एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को जांच के लिए रोका। 25 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Buxar Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Ghaziabad News

फ़रवरी 25, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 25, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 25, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 25, 2026

Udham Singh Nagar Video

फ़रवरी 25, 2026