---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन से हड़कंप, 32 हजार से अधिक अपराधियों पर पंजाब पुलिस ने कसा शिकंजा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। नशे के खिलाफ भी पुलिस तरह से एक्शन मोड में है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 31, 2026 2:33 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। नशे के खिलाफ भी पुलिस तरह से एक्शन मोड में है। पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर ताबड़तोड़ एक्शन कर रही है।  नशे के खिलाफ भी जारी अभियान में पंजाब पुुलिस को लगातार बड़ी कामयाबी मिल रही है। अभी तक 65 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इसके अलावा बॉर्डर पार सेे हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। वहीं अगर अपराध की बात करें तो पंजाब पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई और छापेमारी की जा रही है। जिसका असर देखने को मिल रही है। जानकारी के मुताबिक अभी तक 32 हजार से अधिक अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस ने, पंजाब एंटी-गैंगस्टर फ़ोर्स (AGTF) ​​के समन्वय से, राज्य भर में चिन्हित और निर्धारित स्थानों पर लक्षित छापे मारकर गैंगस्टर नेटवर्क के विरुद्ध राज्यव्यापी निर्णायक कार्रवाई जारी रखी। 438 छापे मारे गए। 156 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 1 घोषित अपराधी को पकड़ा गया। 1 हथियार बरामद किया गया। इसके साथ ही, अभियान शुरू होने के बाद से कुल गिरफ्तारियों की संख्या 32,553 हो गई है।

पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी साझा करें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में विशेष अभियान

पंजाब पुलिस ने राज्यभर में संगठित अपराध, नशा तस्करी, गैंगस्टर नेटवर्क, लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया। इस दौरान हजारों संदिग्धों की जांच की गई और बड़ी संख्या में अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य राज्य में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 31, 2026

Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case

मई 31, 2026

Abhishek Banerjee

मई 31, 2026

Punjab News

मई 30, 2026