CM Bhagwant Mann: अपराध और नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार को पुलिस मिलकर राज्य में अपराध के रोकथाम के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। अपराध के खिलाफ जारी अभियान में अभी तक 35 हजार से अधिक अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
वहीं अगर नशे के खिलाफ जारी अभियान की बात करें तो अभी तक 67 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। वहीं हर रोज बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है।
अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों से जुड़ी पहचानी और चिह्नित जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रखी। 554 रेड की गईं। 275 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। 4 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया।
𝐃𝐚𝐲 𝟏𝟒𝟎 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its decisive statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified and mapped locations linked to associates of gangsters across the state.
✔️… pic.twitter.com/g5uD3j9KXJ
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) June 10, 2026
5 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 35,359 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर
राज्य में कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए पंजाब सराकर और पंजाब पुलिस मिलकर नशे और अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। अगर नशे की बात करें तो अभी तक 67 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
इसके अलावा बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। वहीं नशे के खिलाफ भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।
