---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन से हड़कंप, 150 से अधिक ड्रग्स तस्करों पर कसा गया शिकंजा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 7, 2026 2:19 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका साफ तौर पर असर देखने को मिल रहा है। पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर लगातार नशे के खिलाफ जारी अभियान चला रही है। जिससे राज्य में नशे को लेकर काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

हर दिन बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। इसके अलावा बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी में भी काफी कमी देखी जा रही है। बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए 152 ड्रग तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके पास से 15.6 किलोग्राम हेरोइन, 499 नशीली गोलियां और ड्रग से कमाए गए ₹5,350 बरामद किए।

इसके अलावा, 5 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज कराने के लिए समझाया-बुझाया गया और प्रेरित किया गया। पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 152 ड्रग तस्कर गिरफ्तार। 492 दिनों में गिरफ्तार ड्रग तस्करों की कुल संख्या – 72,175 हो गई है”।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिख रहा है असर 

दी जानकारी के अनुसार पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 152 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किए गए। कुल ज़ब्त हेरोइन – 15.6 किलोग्राम। कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 499, कुल बरामद ड्रग मनी – 5,350 रुपये, 492 दिनों में गिरफ्तार ड्रग तस्करों की कुल संख्या – 72,175 रूपये। SP/DSP रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की अगुवाई वाली पुलिस टीमों ने संदिग्धों को जांच के लिए रोका। 5 लोगों को ड्रग ट्रीटमेंट के लिए भेजा गया। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

कल का मौसम 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

Rain Alert 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 23, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 23, 2026