---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे पर रोकथाम के लिए पंजाब पुलिस ने खोला मोर्चा, 75 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों पर कसा गया शिकंजा, पढ़े पूरी रिपोर्ट

CM Bhagwant Mann: पुलिस की ओर से ड्रग्स तस्करी और नशीले पदार्थों के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 13, 2026 1:31 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में नशे के खिलाफ पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस ने मिलकर कार्रवाई तेज कर दी है। राज्य पुलिस की ओर से ड्रग्स तस्करी और नशीले पदार्थों के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सरकार का दावा है कि इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है और नशे के नेटवर्क को तोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

बता दें कि नशे के खिलाफ जारी अभियान में पंजाब पुलिस को लगातार कामयाबी मिल रही है। जिसका असर भी दिख रहा है। हर रोज बड़ी संख्या में ड्रग्स में तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। साथ ही बॉर्डर पार से ही रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए 95 ड्रग तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके पास से 36.8 किलोग्राम हेरोइन, 240 नशीली गोलियां और ड्रग से कमाए गए ₹3370 बरामद किए। इसके अलावा,

7 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज कराने के लिए समझाया-बुझाया गया और प्रेरित किया गया। पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 95 ड्रग तस्कर गिरफ्तार,528 दिनों में गिरफ्तार। कुल ड्रग तस्करों की संख्या 75,697″।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर

दी जानकारी के अनुसार पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 95 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किए गए। कुल ज़ब्त हेरोइन: 36.8 किलोग्राम।
कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 240, कुल बरामद ड्रग मनी 3370 हो गई है।  528 दिनों में गिरफ्तार ड्रग एडिक्ट्स की संख्या – 75697 हो गई है।
SP/DSP रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की अगुवाई वाली पुलिस टीमों ने संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका। 7 लोगों को ड्रग रिहैब भेजा गया। गौरतलब है कि नशे और अपराध के खिलाफ CM Bhagwant Mann के निर्देशों का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sitapur Viral Video

अगस्त 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 13, 2026

Sheikh Rasheed

अगस्त 13, 2026

RSS

अगस्त 13, 2026

Viral Video

अगस्त 13, 2026

Punjab News

अगस्त 12, 2026