---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी, 90 से अधिक ड्रग्स तस्करों पर कसा गया शिकंजा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन देख ड्रग्स तस्कर पूरी तरह से घबरा गए है। स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 4, 2026 3:08 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन देख ड्रग्स तस्कर पूरी तरह से घबरा गए है। स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। इसी बीच पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 90 से अधिक ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है।

बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। इसके साथ ही बॉर्डर पर से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लगी है। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर दी है।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नशीले पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने 91 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 910 ग्राम हेरोइन, 285 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 5.07 लाख रुपये नशीले पदार्थों के धन के रूप में बरामद किए।

11 व्यक्तियों को परामर्श दिया गया और उन्हें नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 91 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 458 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 66282 हो गई है”।

नशे के खिलाफ CM Bhagwant Mann सख्त

दी जानकारी के अनुसार पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 91 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। कुल जब्त हेरोइन – 910 ग्राम, कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 285, बरामद नशीले पदार्थों की कुल रकम – 5.07 लाख रुपये, 458 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के आदी लोगों की कुल संख्या – 66,282, एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोककर जांच की। 11 लोगों को नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026