CM Bhagwant Mann की पंजाब पुलिस ने 133 ड्रग तस्करों पर कसा शिकंजा, ऑपरेशन के 574वें दिन हाथ लगी ये कामयाबी

CM Bhagwant Mann: ड्रग्स के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है और इस सबके बीच 574वें दिन आखिर पुलिस ने किस तरह से तस्करों को एक बड़ा झटका दिया है। कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है और उनके पास से किन चीजों की बरामदगी हुई।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: ड्रग तस्करों पर नकेल कसने में पंजाब सरकार की पुलिस पीछे नहीं है और ऐसे में हर दिन एक बड़ी सफलता हाथ लग रही है। जहां ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 574वें दिन पुलिस को कामयाबी मिली है। जहां 133 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर चलाए जा रहे इस मुहिम में आखिर कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से किन चीजों की बरामदगी की गई। नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखी जा रही है और हर दिन पुलिस नशे के खिलाफ नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए काम कर रही है। सीएम भगवंत मान पंजाब को ड्रग फ्री बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।

युद्ध नशों विरुद्ध के 574वें दिन मान सरकार की पुलिस को मिली कामयाबी

सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर ड्रग नेटवर्क पर अपनी निरंतर कार्रवाई जारी रखते हुए पुलिस ने 133 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 2.3 किलोग्राम हेरोइन, 120 किलोग्राम गांजा, 632 नशीली गोलियां और 1,100 रुपये ड्रग मनी बरामद की। जाहिर तौर पर यह पंजाब पुलिस की बहुत बड़ी उपलब्धि है। युद्ध नशों विरुद्ध को 574 दिन हो चुके हैं और ऐसे में हर दिन लगातार कार्रवाई की जा रही है।

कितने लोगों को CM Bhagwant Mann की पुलिस ने दिया जीवनदान

वहीं पकड़े गए 16 व्यक्तियों को परामर्श दिया गया और उन्हें नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया गया। पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के निर्देश पर न सिर्फ ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर रही हैं बल्कि उन सभी लोगों को एक नया जीवनदान भी दे रहे हैं जो इस दलदल में फंसे हुए थे। उन्हें वहां से निकलने के साथ ही एक नई जिंदगी देने का काम कर रहे हैं। सीएम भगवंत मान पंजाब को नशा से मुक्ति दिलाने और युवाओं को प्रेरित करने में कभी भी पीछे नहीं है और इस बात का हर संभव प्रयास करती है कि युवा नशे से दूर हो सके।

Exit mobile version