CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका असर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। नशे और अपराध को लेकर पंजाब सरकार पूरी तरह से सजग है। मालूम हो कि नशे के खिलाफ जारी अभियान के 550 से अधिक दिन हो चुके है।
‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के तहत पुलिस ने राज्यभर में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए और कई संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
पंजाब पुलिस ने एक्स हैंडल पर दी जानकारी
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए 131 ड्रग तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके पास से 2.7 किलोग्राम हेरोइन, 470 ग्राम अफ़ीम, 1062 नशीली गोलियां और ड्रग से कमाए गए ₹7120 बरामद किए।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝟓𝟓𝟏 𝐃𝐚𝐲𝐬 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown on drug networks, Punjab Police arrested 131 drug smugglers and recovered 2.7 kg of heroin, 470 gram opium, 1062 intoxicant pills and ₹7120 in drug money… pic.twitter.com/hrOAcpBYqV
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) September 4, 2026
इसके अलावा, 13 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज कराने के लिए समझाया और प्रेरित किया गया”। पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 131 ड्रग तस्कर गिरफ्तार। 551 दिनों में गिरफ्तार कुल ड्रग तस्करों की संख्या – 76,982 हो गई है।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर
दी जानकारी के अनुसार पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 131 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किए गए। कुल ज़ब्त हेरोइन – 2.7 किलोग्राम, कुल ज़ब्त अफीम – 470 ग्राम। कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 1062 कुल बरामद ड्रग मनी – 7,120 रुपये। 551 दिनों में गिरफ्तार ड्रग तस्करों की कुल संख्या – 76,982 हो गई है।
SP/DSP रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की टीमों ने संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका। 13 लोगों को ड्रग रिहैब भेजा गया। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है।







