CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 70 से अधिक ड्रग्स तस्कर समेत कई किलोग्राम हेरोइन बरामद; जानें डिटेल

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। अभी तक 52 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। अभी तक 52 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा बड़ी संख्या में ड्रग्स की बरामदगी की जा रही है। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस लगातार एक्शन मोड़ में है। आलम यह है कि विभाग लगातार नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। नशे के खिलाफ जारी अभियान के 371वें दिन पूरे हो चुके है।

डीजीपी पंजाब पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार 72 नशीले पदार्थों के तस्करों को पकड़ा गया और उनसे 2.3 किलोग्राम हेरोइन, 7 किलोग्राम गांजा, 109 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1,000 रुपये नशीले पदार्थों की रकम बरामद की गई। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का नया कीर्तिमान

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 72 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 2.3 किलोग्राम हेरोइन, 7 किलोग्राम गांजा, 109 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1,000 रुपये नशीले पदार्थों की नकदी बरामद की।

34 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 72 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार, 371 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 52527 हो गई है।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

दी जानकारी के अनुसार 72 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार, कुल जब्त हेरोइन – 2.3 किलोग्राम, कुल जब्त गांजा – 7 किलोग्राम, कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 109, कुल बरामद नशीले पदार्थों की रकम – 1,000 रुपये, 371 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 52527 हो गई है। एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोककर जांच की। 34 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। माना जा रहा है कि इससे राज्य के लोगों को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है।

 

Exit mobile version