---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस ने खोला मोर्चा! 130 से अधिक लोकेशन पर की गई छापेमारी, कई तस्कर गिरफ्तार; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान के 289 दिन पुलिस ने 130 के अधिक लोकेशन पर छापेमारी की। कई ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार किए गए।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 16, 2025 2:03 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस की तरफ से नशे को लेकर ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बता दें कि नशे के खिलाफ जारी अभियान के 289 दिन पुलिस ने 130 के अधिक लोकेशन पर छापेमारी की। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है। इसके अलावा यह भी जानकारी दी गई कि अभी तक कितने किलोग्राम ड्रग्स बरामदगी की गई है और कितने ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की गई है। बताते चले कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब तेजी से विकास कर रहा है। जिससे लाखों युवाओं की जिंदगी बदल रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस ने खोला मोर्चा

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस लक्षित छापों, गहन तलाशी अभियानों और राज्य भर में निरंतर जागरूकता अभियानों के माध्यम से मादक पदार्थों के नेटवर्क पर लगातार दबाव बनाए रखती है।

कुल दर्ज मामले- 7, कुल जब्त हेरोइन: 4.5 किलोग्राम कुल बरामद मादक पदार्थों की रकम- 3.9 लाख रुपये 289 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या- 40236 है। 32 एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और 500 पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में 80 से अधिक पुलिस टीमों ने 142 संदिग्धों को रोककर जांच की। 5 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे पर लगी लगाम

सीएम भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसके अलावा बड़ी संख्या में ड्रग्स की बरामदगी की गई है। गौरतलब है कि जब से सीएम भगवंत मान की सरकार पंजाब में आई है। हर क्षेत्र में तेजी से विकास किया जा रहा है। इसके अलावा राज्य के लोगों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और व्यवसाय से लेकर रोजगार तक पंजाब सरकार राज्यवासियों को हर तरह की सुविधा प्रदान कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 31, 2026