---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नार्को-आतंकवादी नेटवर्क का किया पर्दाफाश; 7 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स जब्त

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ सीएम भगवंत मान सरकार लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है, पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 18, 2025 1:31 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ सीएम भगवंत मान सरकार लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है, पंजाब पुलिस लगातार ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़ कर रही है, और बड़ी संख्या में ड्रग्स की भी बरामदगी की गई है। मालूम हो कि मान सरकार नशे के खिलाफ लगातार कदम कड़े उठा रही है, ताकि राज्य में पूरी तरह से नशे को कम किया जा सके। इसके अलावा इसके रोकथाम के लिए विशेष अभियान भी चलाए जा रहे है। दरअसल पंजाब पुलिस ने सीमा पार के नार्को-आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने वडाली, छेहरटा से यासीन मोहम्मद को गिरफ्तार किया और 7.122 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। इसी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल से दी है।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

नशे के खिलाफ सीएम भगवंत मान सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर काम कर रही है। डीजीपी पंजाब पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार “सीमा पार के नार्को-आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने वडाली, छेहरटा से यासीन मोहम्मद को गिरफ्तार किया और 7.122 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस गिरोह का संचालन मोगा निवासी जगप्रीत सिंह उर्फ ​​जग्गा कर रहा था। वह पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था और उनके निर्देश पर वह पंजाब के मालवा क्षेत्र में हेरोइन का वितरण करता था”।

नशे के खिलाफ पंजाब सरकार ने खोला मोर्चा

आगे दी जानकारी के अनुसार अमृतसर के छेहरटा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों सहित पूरी सांठगांठ का पता लगाने के लिए गहन जाँच चल रही है। Punjab Police Ind मादक पदार्थों की तस्करी को खत्म करने और एक सुरक्षित पंजाब सुनिश्चित करने के अपने संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि नशे को लेकर पंजाब सरकार पूरी तरह से सतर्क है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Basavaraj Rayareddy

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026