---Advertisement---

Punjab Police ने किया कमाल! नार्को-तस्करी का पर्दाफाश कर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 4.5 किलोग्राम हेरोइन समेत 11 लाख रूपये बरामद

Punjab Police को ड्रग्स मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, दरअसल अमृतसर पुलिस ने 4.5 किलो ड्र्ग्स के साथ 10 लाख रूपये भी बरामद किए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 13, 2025 12:55 अपराह्न

Punjab Police
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Police: ड्रग्स के खिलाफ पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, बता दें कि अमृतसर पुलिस ने नार्को-तस्करी का पर्दाफाश किया है, साथ ही 4.5 किलोग्राम हेरोइन समेत 11 लाख रूपये भी बरामद किए है, साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में Punjab Police लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। नशे के खिलाफ चलाए अभियान में पंजाब पुलिस लगातार आगे बढ़ रही है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है।

Punjab Police ने सीमा पार से नार्को तस्करी का किया पर्दाफाश

आपको बता दें कि डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि एक बड़ी सफलता में, एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), BorderRange, अमृतसर ने सीमा पार से नार्को-तस्करी करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया, दो तस्करों-गुरभेज सिंह भेजा और अभिजीत सिंह हैप्पी को गिरफ्तार किया और 4.5 किलोग्राम हेरोइन और 11 लाख रूपये की ड्रग मनी बरामद की।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गुरभेज पाकिस्तान स्थित तस्कर राणा के सीधे संपर्क में है और खेप की डिलीवरी का समन्वय करता है। दोनों आरोपी हेरोइन बेचने की कोशिश करते समय पकड़े गए। गौरतलब है कि ड्रग्स तस्करी के मामले में Punjab Police लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है।

पंजाब पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

गौरतलब है कि इस मामले में Punjab Police ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक एफआईआर पीएस #एएनटीएफ, एसएएस नगर में दर्ज की गई है। नेटवर्क की पूरी हद को उजागर करने के लिए आगे की जांच चल रही है। Punjab Police Ind पाकिस्तान प्रायोजित नार्को-आतंकवादी नेटवर्क की रीढ़ तोड़ने और Drug Free Punjab सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस लगातार ड्रग्स के रोकथाम के लिए एक्शन मोड में है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Noida News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

UP News

अप्रैल 17, 2026

Ghaziabad News

अप्रैल 17, 2026