CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। नशे और अपराध के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। सबसे खास बात है कि अभी तक 58 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हो चुक है। इसके अलावा बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। पुलिस की तरफ से ताबड़तोड़ एक्शन है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य में भी नशे को लेकर काफी सुधार देखने को मिल रहा है। इसी बीच पंजाब पुलिस इंडिया को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 100 से अधिक ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकार उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स हैंडल पर दी है।
पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 104 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 1.8 किलोग्राम हेरोइन, 18 किलोग्राम गांजा, 1486 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 6750 रुपये नशीले पदार्थों की नकदी बरामद की। 33 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया”।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟒𝟎𝟔 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown under the anti-drug campaign, Punjab Police arrested 104 drug smugglers and recovered 1.8 kilograms of heroin, 18 kilograms of ganja, 1486 intoxicant… pic.twitter.com/URispmjbqA
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) April 12, 2026
नशीली दवाओं के खिलाफ जंग 406 दिन पूरे चुके है। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापे मारे गए। 104 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार किए गए है। 406 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की संख्या – 58290 हो गई है।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर
पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 104 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार किए गए। कुल 1.8 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई।
कुल 18 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। कुल 1486 गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए।
कुल 6750 रुपये नशीले पदार्थों की रकम बरामद की गई। 406 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की संख्या – 58290, एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोककर उनकी जांच की। 33 लोगों को नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में ताबड़तोड़ एक्शन जारी है।
