---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस ने कसी कमर, 546 जगहों पर छापेमारी से मची हलचल, जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस ने पूरी तरह से कमर कस ली है। जिसके सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 18, 2026 1:12 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस ने पूरी तरह से कमर कस ली है। इसी बीच गैंगस्टर और अपराधियों के खिलाफ पंजाब पुलिस की तरफ से विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिसके बाद अपराधियों के अंदर डर पैदा हो गया है। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर दी है। गैंगस्ट्रान ते वार के तहत लगातार जारी कार्रवाई के तहत, पंजाब पुलिस ने एजीटीएफ पंजाब के समन्वय से राज्य भर में लक्षित छापे मारे। जिसका फायदा पुलिस को मिला है। इसके अलावा विभाग ने कुछ अहम जानकारियां दी है।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने पंजाब के एंटी-गैंगस्टर नेटवर्क (AGTF) ​​के समन्वय से राज्य भर में लक्षित छापेमारी की। 46 छापेमारी की गईं। 253 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 3 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 2 हथियार बरामद किए गए।

अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 21,905 हो चुकी है। पंजाब पुलिस गैंगस्टरों के नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी साझा करें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946पर कॉल कर सकते है”।

नशे के खिलाफ भी CM Bhagwant Mann की कार्रवाई जारी

गौरतलब है कि नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। अभी तक 59000 से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके अलावा बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे के खिलाफ अभियान और तेज हो गए है।

जिसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। इसके अलावा बॉर्डर पार से हो रहे ड्रग्स तस्करी में भी काफी हद तक लगाम लग गई है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Rashifal 16 June 2026

जून 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 15, 2026

Anurag Dhanda

जून 15, 2026