CM Bhagwant Mann की तरफ से पंजाब को मिला चौतरफा सौगात! डोर-टू-डोर अभियान में सरकार की तरफदारी करते दिखे लोग

CM Bhagwant Mann: डोर टू डोर कैंपेन के तहत सरकार के काम को लेकर दिखी जनता की खुशी, सोशल मीडिया पर आप पंजाब ने एक वीडियो को शेयर करते हुए लोगों से क्या कहा। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब की सरकार राज्य की सुख समृद्धि को बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और ऐसे में हर संभव प्रगति हो सके इसके लिए प्रयत्न जारी है। यह सच है कि सीएम भगवंत मान की वजह से स्पोर्ट्स से लेकर शिक्षा और अलग-अलग क्षेत्र में जबरदस्त क्रांति देखी जा रही है। वहीं चुनावी वादों से ज्यादा उन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया है। इस सब के बीच डोर टू डोर कैंपेन की शुरुआत हुई है। जहां सीएम भगवंत मान के कैबिनेट मिनिस्टर और आप अध्यक्ष सुनाम पहुंचे। इसे लेकर आप पंजाब ने एक वीडियो को जारी करते हुए पूरी जानकारी लोगों को दी है। जानिए क्या है पूरा माजरा।

सीएम भगवंत मान इस तरह से पहुंचेंगे पंजाब के हर घर तक

आप पंजाब ने एक वीडियो को शेयर किया जिसके साथ ही लिखा, “डोर-टू-डोर संपर्क अभियान – सुनाम। कैबिनेट मंत्री और AAP पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा सुनाम के निवासियों से घर-घर जाकर, मान सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं और मिले आर्थिक लाभों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।” जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से पंजाब की महिलाएं सीएम भगवंत मान की तारीफ करती हुई नजर आ रही है। उनके कार्यकाल को सबसे खास बताया है। सबके चेहरे पर एक अलग खुशी दिखाई दे रही है।

ग्राउंड लेवल पर CM Bhagwant Mann करेंगे लोगों से दिल की बात

जहां तक बात करें सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर चल रहे डोर टू डोर कैंपेन की तो इसके तहत सरकार हर एक घर तक पहुंचेगी। उनसे अपने द्वारा किए गए काम का ब्यौरा मांगेगी। इसके तहत हर परिवार से जानकारी ली जाएगी कि आखिर सरकारी चीजों का उन्हें किस कदर फायदा मिला है। यह जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान को ग्राउंड लेवल तक जनता के बीच पहुंचाने का काम करेगा ताकि उन्हें यह पता चल सके कि आखिर जनता क्या सोचती है। हालांकि अपने अलग-अलग मुहिम से वे अक्सर लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं।

Exit mobile version