CM Bhagwant Mann: एक छोटी सी सोच लाखों जिंदगियां बदल सकती है और इसी पहल के तहत हेल्थ कार्ड की शुरुआत मान सरकार की तरफ से की गई जो आज हर घर में उपलब्ध कराया जा रहा है। सीएम भगवंत मान की इस पहल से हेल्थ कार्ड के जरिए 10 लाख तक का फ्री इलाज करवाया जा रहा है। रिपोर्ट की माने तो लगभग लोगों ने करोड़ो तक का फायदा उठाया है। आइए जानते हैं आप पंजाब ने इसे लेकर क्या जानकारी दी है और कैसे हेल्थ कार्ड लोगों के लिए जीने का एक जरिया बन गया है जो उनके स्वस्थ परिवार की गारंटी देता है।
सीएम मान की तरफ से 10 लाख का हेल्थ का फायदा
ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ₹10 ਲੱਖ ਵਾਲ਼ੇ ਸਿਹਤ ਕਾਰਡ ਨੇ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨੂੰ ਬਿਮਾਰੀ ਦੇ ਇਲਾਜ ਖ਼ਰਚ ਤੋਂ ਚਿੰਤਾ ਮੁਕਤ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਲ਼-ਨਾਲ਼ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸਿਹਤ ਦੀ ਗਰੰਟੀ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਆਪਣਾ ਸਿਹਤ ਕਾਰਡ ਬਣਵਾਓ ਅਤੇ ₹10 ਲੱਖ ਦਾ ਇਲਾਜ ਮੁਫ਼ਤ ਪਾਓ। pic.twitter.com/9yBGvyTyY3
— AAP Punjab (@AAPPunjab) July 20, 2026
आप पंजाब ने एक पोस्ट के साथ लिखा मान सरकार के 10 लाख के हेल्थ कार्ड ने पंजाबियों को न सिर्फ़ मेडिकल खर्च की चिंता से आज़ाद किया है, बल्कि उन्हें सेहत की गारंटी भी दी है। आप भी अपना हेल्थ कार्ड बनवाकर 10 लाख का मुफ़्त इलाज पा सकते हैं। जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान के इस हेल्थ कार्ड से लाखों परिवारों को उम्मीद मिली क्योंकि उन्हें जमा पूंजी लगाने की जरूरत नहीं है। यह पंजाब सरकार की सोच का ही नतीजा है कि अब लोग अपनी बीमारी को छिपाने की बजाय फ्री में इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके लिए कम भगवंत सीएम की तरफ से प्राइवेट और सरकारी अस्पताल को रखा गया है।
जानिए CM Bhagwant Mann ने फ्री इलाज से कैसे पंजाब की बदली तस्वीर
जहां इसके साथ ही आप पंजाब ने एक वीडियो को भी पोस्ट किया है जहां बताया गया कि आपके घर के हालात क्या हैं आप क्या काम करते हैं इससे फर्क नहीं पड़ता। बीमारी किसी भी घर का दरवाजा खटखटा सकता है। एक सोच बनाई इसीलिए मान सरकार ने घर-घर हेल्थ कार्ड दिए। बच्चे हो या बुजुर्ग, किसान मजदूर हो या फिर दुकानदार इलाज के लिए कोई भी परिवार पैसे की वजह से नहीं रुके। सेहत कार्ड के जरिए सीएम भगवंत मान की पहल से लाखों मरीजों को 900 करोड़ तक का इलाज मिला है।
