---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार ने महिला उद्यमियों को दिया विशेष सम्मान, आप सरकार में मिली खास पहचान; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब में आप सरकार लगातार राज्य की विकास को लेकर जरूरी कदम उठा रही है। जिससे महिलाओं को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 14, 2026 4:12 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में आप सरकार लगातार राज्य की विकास को लेकर जरूरी कदम उठा रही है। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर व्यवसाय तक हर क्षेत्र में तेजी से विकास देखने को मिल रही है। इसके अलावा महिलाओं को भी लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि वह अपने पैरों पर खड़ा हो सके। इसकी बीच पंजाब सरकार ने महिला उद्यमियों को विशेष सम्मान दिया। महिला उद्यमशीलता की भावना का जश्न मनाने के लिए शुरू किए गए भगवंत मान सरकार के ‘महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम’ को राज्य भर की महिलाओं से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

पंजाब सरकार ने महिला उद्यमियों को दिया विशेष सम्मान

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “मान सरकार ने ‘अपना कारोबार-अपनी पहचान’ थीम के तहत आयोजित एक विशेष समारोह में दिरबा निर्वाचन क्षेत्र की महिला उद्यमियों को सम्मानित किया।

महिला उद्यमी आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं, जो बेहद सराहनीय है। इस अवसर पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री मान सरकार द्वारा माताओं और बहनों को प्रति माह 1000-1500 रुपये देने की घोषणा के लिए धन्यवाद व्यक्त किया”।

पंजाब सरकार में महिलाओं को हो रहा फायदा

बता दें कि इंटरनेशनल महिला दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार की तरफ से राज्य का बजट पेश किया गया था। इस दौरान महिलाओं के लिए विशेष ऐलान किया गया था। बता दें कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में महिलाओं को अब हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं एससी वर्ग की महिलाओं को सरकार 1500 रुपये देगी। ये राशि मुख्यमंत्री मावा-धीआ सत्कार योजना’ के तहत दी जाएगी। गौरतलब है कि राज्य में महिलाओं को हर प्रकार का सम्मान मिल रहा है, ताकि वह आगे बढ़ सके।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026