---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: 334 ठिकानों पर छापेमारी, 41 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। अभी तक 41 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 25, 2025 4:02 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। अभी तक 41 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके अलावा बड़ी संख्या में ड्रग्स की बरामदगी की जा रही है। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। राज्य में नशे को लेकर लगाम लगती हुई नजर आ रही है। बता दें कि नशे के खिलाफ जारी अभियान के 298 दिन भी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल से शेयर की है।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि पंजाब पुलिस राज्य भर में लक्षित छापों, गहन तलाशी अभियानों और निरंतर जागरूकता पहलों के माध्यम से नशीली दवाओं के खिलाफ अपना अथक अभियान जारी रखे हुए है। 122 ड्रग तस्कर गिरफ्तार दर्ज किए गए मामलों की कुल संख्या – 85 है। ज़ब्त की गई हेरोइन की कुल मात्रा – 3.7 किलोग्राम है। ज़ब्त की गई अफीम की कुल मात्रा- 1 किलोग्राम है। बरामद की गई गोलियों/कैप्सूल की कुल मात्रा- 467 है। बरामद ड्रग मनी – ₹31670 है।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे पर लगी लगाम

298 दिनों में गिरफ्तार किए गए मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या- 41,639 है। 68 एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में 120 से अधिक पुलिस टीमों और 1000 पुलिसकर्मियों ने 325 संदिग्धों को जांच के लिए रोका। 19 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया। यानि नशे को लेकर पंजाब पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। इसके अलावा राज्य में नशे को लेकर अवैध गतिविधियों पर भी लगाम लगी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

LPG Shortage

मार्च 30, 2026

RR Vs CSK IPL 2026

मार्च 30, 2026

PSL 2026

मार्च 30, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 30, 2026

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026