---Advertisement---

‘पंजाब में समानता और शिक्षा की क्रांति..,’ अंबेडकर जयंती पर CM Bhagwant Mann की प्रतिक्रिया, बाबा साहेब को नमन कर कही बड़ी बात

CM Bhagwant Mann ने आज अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब के विचारों को नमन करते हुए प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने उनके विचारों को कायम रखते हुए पंजाब में समानता और शिक्षा की क्रांति लाने के लिए प्रतिबद्धता का जिक्र किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 14, 2026 1:19 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: देश के विभिन्न हिस्सों में आज अंबेडकर जयंती की धूम है। 14 अप्रैल को देशवासी धूमधाम से भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती मना रहे हैं। इस अवसर पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। सियासी गलियारों में भी अंबेडकर जयंती को लेकर हो-हल्ला मचा है।

इसी बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके विचारों को प्रणाम किया है। सीएम भगवंत मान ने कहा है कि उनकी सरकार डॉ. बीआर अंबेडकर के विचारों को कायम रखते हुए पंजाब में समानता और शिक्षा की क्रांति लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अंबेडकर जयंती पर CM Bhagwant Mann की खास प्रतिक्रिया!

मुख्यमंत्री मान ने आज 14 अप्रैल को मनाई जा रही बाबा साहेब की 135वीं जन्म जयंती पर प्रतिक्रिया दी है।

सीएम भगवंत मान ने डॉ. बीआर अंबेडकर को याद करते हुए उनके विचारों को नमन किया है। उनके आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट साझा करते हुए प्रतिक्रिया दी गई है। सीएम मान लिखते हैं कि “संविधान के निर्माता और समानता के प्रतीक डॉ. भीम राव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर लाखों नमन। हमारी सरकार बाबा साहब के विचारों को कायम रखते हुए पंजाब में समानता और शिक्षा की क्रांति लाने के लिए प्रतिबद्ध है।” ये बाबा साहेब के प्रति मुख्यमंत्री और पंजाब सरकार की सम्मान भाव को दर्शाता है।

जालंधर से फिरोजपुर, पठानकोट तक अंबेडकर जयंती की धूम!

पंजाब के दलित बहुल क्षेत्र दोआबा में खास तौर पर अंबेडकर जयंती की धूम नजर आ रही है। यूं तो पूरे राज्य में लोग इस खास दिवस को मना रहे हैं। हालांकि, दोआबा के जालंधर, फिरोजपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरन-तारन, कपूरथला, होशियारपुर जैसे जिलों में इस दिवस की खास धूमधाम है। इन सभी जिलों में दलित आबादी 30-35 फीसदी से ज्यादा है।

अंबेडकर जयंती पर तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। लोग बढ़-चढ़कर इन कार्यक्रमों का हिस्सा बन रहे हैं। सड़कों पर जुलूस निकाली जा रही हैं। बाबा साहेब के नारों से वातावरण गूंजयमान है। ये दर्शाता है कि कैसे पंजाब के विभिन्न हिस्सों में अंबेडकर जयंती की धूम है। इसी क्रम में सीएम भगवंत मान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rashifal 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026