---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: गुरु हरिकृष्ण के गुरता गद्दी दिवस पर मुख्यमंत्री की खास प्रतिक्रिया, बोले ‘सेवा की भावना पैदा..’

CM Bhagwant Mann: पंजाब के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में आज सिख धर्म के आठवें पातशाह, बाला प्रीतम श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब का गुरता गद्दी दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान जगह-जगह कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 25, 2024 3:55 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में आज सिख धर्म के आठवें पातशाह, बाला प्रीतम श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब का गुरता गद्दी दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान जगह-जगह कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया है। गुरु हरिकृष्ण साहिब (Guru Harikrishna Guruta Gaddi Divas) के गुरता गद्दी दिवस पर लोग उनका स्मरण भी कर रहे हैं और गुरु साहिब के दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा ले रहे हैं।

पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) ने भी इस खास अवसर पर अपनी प्रतक्रिया जाहिर की है। उन्होंने गुरु हरिकृष्ण साहिब का स्मरण करते हुए लोगों के नाम गुरता गद्दी दिवस का बधाई संदेश जारी करने का काम किया है। सीएम मान का कहना है कि “गुरु साहिब ने सभी भक्तों को गुरबाणी से जोड़ा और उनमें सेवा की भावना पैदा की। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर आज भी सेवा भाव के साथ अपना जीवन यापन करना चाहिए।”

गुरु हरिकृष्ण साहिब के गुरता गद्दी दिवस पर CM Bhagwant Mann की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने आज सिख धर्म के आठवें पातशाह, बाला प्रीतम श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब (Guru Harikrishna Sahib) के गुरतगद्दी दिवस पर सभी के लिए बधाई संदेश जारी किया है। सीएम मान ने गुरु साहिब का स्मरण करते हुए कहा है कि “कम उम्र में ही गुरुगद्दी पर बैठने वाले बाला प्रीतम (गुरु हरिकृष्ण साहिब) ने सभी भक्तों को गुरबाणी से जोड़ा। उन्होंने लोगों के भीतर सेवा की भावना भी पैदा की और अहम उपदेश दिया। उनके उपदेशों को अमल में लाकर हम आज सेवा भाव के साथ अपना जीवन यापन करते हैं और गुरु साहिब को सच्चा श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं।”

गुरु हरिराय साहिब के ज्योति जोत दिवस पर क्या बोले सीएम भगवंत मान?

आज सिख धर्म के सातवें पातशाह गुरु हरिराय साहिब की ज्योति जोत दिवस भी मनाई जा रही है। इस अवसर पर भी CM Bhagwant Mann ने अपनी खास प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लोगों के नाम बधाई संदेश जारी कर कहा है कि “सातवें पातशाह श्री गुरु हरिराय साहिब जी के ज्योति जोत दिवस पर गुरु के चरणों में नमन। गुरु साहिब जी ने आदर्श जीवन परीक्षण के माध्यम से संपूर्ण मानवता को प्रकृति की अनमोल विरासत का सम्मान करना सिखाया। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम आज सेवा भाव के साथ अपना जीवनयापन कर रहे हैं।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Rashifal 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026