---Advertisement---

Rashifal 2 June 2026: देवगुरु बृहस्पति की वजह से इन 4 राशियों पर किस्मत की होगी मेहरबानी, मंगलवार के लिए जानें सितारों की चाल

Rashifal 2 June 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए किस्मत आखिर कौन सा दरवाजा खटखटा रही है और कहां आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है। आइए जानते हैं मंगलवार किन चार राशियों के लिए सबसे ज्यादा लकी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 1, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 2 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 2 June 2026: हर किसी के लिए भाग्य का खेल अलग अलग होता है और ऐसे में अपनी किस्मत पर यकीन लोग अपने भाग्यफल से करते हैं। अगर आप भी इसमें यकीन रखते हैं तो आइए जानते हैं राशिफल 2 जून 2026 में किस्मत क्या कह रही है। प्यार से लेकर करियर, जॉब और बिजनेस के मामले में मंगलवार आपके लिए कहां साथ देने वाली है। कहां आपके लिए मुसीबत बढ़ सकती है। ग्रह और नक्षत्र का योग बदलते ही परिवर्तन दिखाई देते हैं और ऐसे में जिंदगी में भी उतार चढ़ाव देखा जाता है। वहीं 2 जून को देवगुरु बृहस्पति के उच्च होने से राशियों का हाल बदल सकता है।

मेष राशि के लिए क्या कहता है भाग्य में

मेष राशि के जातक की बात करें तो मंगलवार को बिजनेस में फायदा हो सकता है। वहीं जॉब और करियर के लिए आज से आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। सीनियर से सपोर्ट मिलने वाला है लेकिन काम के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। वहीं परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करना जरूरी है।

कहां वृष राशि की बदल सकती है किस्मत

वृष राशि के जातक के लिए राशिफल 2 जून 2026 की बात करें तो आपके लिए चौतरफा भाग्य का साथ मिल सकता है लेकिन इस दौरान मेहनत करना आपके लिए जरूरी बताया गया है नहीं तो नुकसान कर सकते हैं। बिना मेहनत आप प्यार से लेकर जॉब और बिजनेस में कुछ भी नहीं कर पाएंगे। सोच समझकर निवेश करना जरूरी है।

मिथुन राशि के लिए क्या है खुशकिस्मती की दशा


मिथुन राशि की किस्मत की बात करें तो आर्थिक दृष्टि से आपके लिए मंगलवार हितकारी साबित होने वाला है। बिजनेस में नई डील क्रैक करने की संभावना है। जॉब में प्रमोशन के चांसेस नजर आ रहे हैं और आय में वृद्धि देखी जा सकती है। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है।

क्या है कर्क राशि के लिए राशिफल 2 जून 2026

कर्क राशि के जातक की किस्मत की बात करें तो जल्दबाजी में आकर कोई भी फैसला आपके लिए उल्टा साबित हो सकता है। ऐसे में जो भी करें सोच समझ कर करें। अपने बारे में सोचना आपके लिए जरूरी है नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं। काम में व्यस्त होने के साथ-साथ आराम करना जरूरी बताया गया है।

सिंह राशि के लिए जानें क्या है भाग्य में

सिंह राशि के जातक के लिए राशिफल 2 जून 2026 की बात करें थकान महसूस करेंगे। बेवजह स्ट्रेस लेने से ज्यादा हो सके बचें। बच्चों की वजह से परेशान रहेंगे। आपका पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत हो जाएगा और आप दोनों कहीं क्वालिटी टाइम बिताने की प्लानिंग कर सकते हैं। आध्यात्मिक रुझान बढ़ सकता है।

क्या है कन्या राशि के लिए किस्मत का हाल

2 जून कन्या राशि के जातक के लिए भी काफी फायदेमंद है। विद्यार्थियों को सफलता मिलने की पूरी संभावना है। विदेश यात्रा के योग नजर आ रहे हैं। परिवार के साथ-साथ संतान पक्ष से खुशियों का माहौल बना रहने वाला है। इसके अलावा आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है और बिजनेस में भी फायदा नजर आ रहा है।

तुला राशि को कहां सावधान रहना है जरूरी

तुला राशि के जातक हनुमान जी की पूजा करें इससे आपको लाभ मिल सकता है। मंगलवार को कुछ चीजें आपके अनुकूल नहीं होंगे लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं आने वाले समय में आपको फायदा मिल सकता है। निवेश के लिए उत्तम समय बताया गया है लेकिन बिना सोचे समझे फैसला लेना आपके लिए उल्टा है।

वृश्चिक राशि के लिए कहां है नुकसान के योग

वृश्चिक राशि के जातक के लिए किस्मत मेहरबानी दिखा सकती है लेकिन इस दौरान वाहन चलाने से सावधान रहने की जरूरत बताई गई है। आज हनुमान मंदिर जाने से लाभ मिल सकता है। प्यार के लिए आज का दिन आपके लिए अहम साबित होने वाली है क्योंकि धोखा मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

जानिए धनु राशि के लिए मंगलवार की दशा

धनु राशि के जातक के लिए राशिफल 2 जून 2026 की बात करें तो आज आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहने वाली है। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। प्रमोशन के योग खुल रहे हैं तो करियर में भी आप आसमान की बुलंदियां छूने के लिए तैयार है।

मकर राशि के लिए राशिफल 2 जून 2026 की स्थिति

मकर राशि के जातक के लिए किस्मत मेहरबानी दिखा सकती हैं। अगर आप मेहनत करते हैं। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत हो सकता है लेकिन विवाद की बात भी बात करने से यहां तक सके बचें नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आप हमेशा के लिए अलग हो सकते हैं। वहीं जॉब में जिम्मेदारी के साथ-साथ आय में वृद्धि होने की संभावना है।

कुंभ राशि का क्या है मंगलवार का योग

कुंभ राशि के जातक बेवजह विवाद करने से आप अपने रिश्ते को खो सकते हैं। राशिफल 2 जून 2026 में अपनी बात रखने में पीछे ना रहे लेकिन इस बात का ध्यान रखें किसी का दिल ना दुखाए। शादीशुदा जिंदगी में अनबन होने की संभावना है तो ऐसे में इसे संभाल के रखना जरूरी बताया गया है। धार्मिक रुझान बढ़ सकता है।

मीन राशि के लिए क्या है राशिफल 2 जून 2026 की स्थिति


मीन राशि के जातक के लिए दिन सबसे अहम होने वाला है। मंगलवार को आप जमीन या फिर गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण काफी खुशनुमा रहने वाला है। बॉन्डिंग पहले से ज्यादा मजबूत होगा और घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम का भी आयोजन हो सकता है। निवेश करने के लिए उत्तम समय बताया गया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 2 June 2026

जून 1, 2026

Anurag Dhanda

जून 1, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 1, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 1, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 1, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 1, 2026