---Advertisement---

भूजल संरक्षण के लिए CM Bhagwant Mann अडिग, जानें पंजाब सरकार की क्या है तैयारी

CM Bhagwant Mann: पंजाब में गिरते भूजल की समस्या को दूर करने के लिए मान सरकार जल संरक्षण प्रयास को सफल बनाने के लिए एकजुट हैं। इसके लिए किस तरह से तैयारी जारी है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 7, 2026 5:06 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में भूजल संरक्षण से जुड़े प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि आखिर कैसे मान सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है। कैसे इसका फायदा लोगों को मिला है। सीएम भगवंत मान के मंत्री ने इस बारे में लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि हर खेत तक नहर का पानी पहुंचाया जा रहा है। बता दे कि लोगों का कहना है कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब नहर का पानी खेतों तक पहुंच रहा है। यह जाहिर तौर पर सीएम मान की सरकार की सफलता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है।

सीएम भगवंत मान इस तरह खेतों का कर रहे कायाकल्प

हरपाल सिंह चीमा ने सीएम भगवान मान के भूजल संरक्षण से जुड़े प्रस्ताव का समर्थन करते हुए बताया कि नहरें, सहायक नहरें और पाइपलाइन का नेटवर्क बढ़ाकर हर खेत तक घर का पानी पहुंचाया जा रहा है। किसानों को खेती में कोई भी परेशानी ना हो इसके लिए नहर का पानी हर संभव खेतों तक पहुंचाने का काम लगातार जारी है। इसके साथ ही कई जगह पर भूजल का स्तर 5 मीटर तक बढ़ा। वहीं यह भी बताया गया है कि 510 बड़े रिचार्ज कुओं की मंजूरी दी गई है जो पंजाब के लोगों के लिए हितकारी रहने वाला है।

जल संरक्षण मुहिम को लेकर किस तरह अडिग हैं CM Bhagwant Mann

बता दें कि सीएम भगवंत मान लगातार जल संरक्षण प्रयासों से गिरते भूजल स्तर की समस्या को दूर कर रहे हैं। पंजाब को जल संकट से निपटने और भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए सरकार पूरी तरह से निपटने को तैयार है। सीएम मान बड़े पैमाने में नहरें चालू करने जल मार्ग को बहाल करने और भूजल को रिचार्ज करने की मुसीबत को कम किया जा सकता है। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि सीएम भगवंत मान पूरे राज्य में भूजल स्तर बढ़ाने, पानी की शुद्धता सुनिश्चित करने और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। सरकार पंजाब के पानी के भविष्य को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अगस्त 7, 2026

Namo Bharat Train

अगस्त 7, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 7, 2026

Jharkhand News

अगस्त 7, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 7, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 7, 2026