CM Bhagwant Mann: मिशन क्लीन पंजाब के तहत राज्य में साफ सफाई लगातार जारी है और इसे एडवांस बनाने में सीएम भगवंत मान पीछे नहीं हैं। इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा है कि राज्य में सफाई को अच्छे से ग्राउंड लेवल पर किया जाए और ऐसे में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पटियाला में शुरू किए गए एडवांस क्लीनिंग से लोगों को रूबरू करवाया है। यह निश्चित तौर पर इस बात को बताता है कि सीएम भगवंत मान अपने किसी भी मुहिम को अंजाम तक ले जाने के लिए किस कदर मेहनत करते हैं।
मिशन क्लीन पंजाब के लिए CM Bhagwant Mann की अद्भुत पहल
The most advanced road cleaning & sweeping machines are now on the ground — starting from Patiala.
This is the Bhagwant Mann Model of Governance. #MissionCleanPunjab pic.twitter.com/SeA0xXp8gQ
— Harjot Singh Bains (@harjotbains) June 10, 2026
दरअसल हरजोत सिंह बैंस ने एक बार फिर मिशन क्लीन पंजाब हो रही सफाई की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दिखे। उन्होंने बताया कि कैसे पंजाब के पटियाला में एडवांस्ड क्लीनिंग की जा रही है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सबसे एडवांस्ड रोड क्लीनिंग और स्वीपिंग मशीनें अब ज़मीन पर हैं — पटियाला से शुरू। यह भगवंत मान का गवर्नेंस मॉडल है।” उन्होंने इस दौरान बता दिया कि सीएम भगवंत मान की सरकार किस तरह से अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहे हैं और साफ सफाई में किसी भी तरह की कोई लापरवाही ना हो इसका ख्याल रखा जा रहा है।
मिशन क्लीन पंजाब को लेकर इस तरह किया जा रहा काम
सीएम भगवंत मान अपने अधिकारियों के साथ ‘मिशन क्लीन पंजाब’ में लगातार जुड़े हुए हैं और इस दौरान राज्य को साफ रखने के लिए तत्पर है। जमीन स्तर पर इस बात का खास ख्याल रखा जाए इसके लिए अलग-अलग सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही हरजोत सिंह बैंस लगातार इस चीज का ध्यान रख रहे हैं कि किसी भी तरह की कोई गलती ना हो। सफाई कर्मचारी की तारीफ करते हुए भी कैबिनेट मिनिस्टर ने एक पोस्ट किया था जो यह बताता है कि पंजाब में मिशन क्लीन पंजाब पर फिलहाल काम जारी है और इसमें कोई भी लापरवाही नहीं की जा सकती है।






