---Advertisement---

मिशन क्लीन पंजाब को लेकर शिद्दत से सेवा कार्य में जुटे दिखे सफाई सेवक, CM Bhagwant Mann के कैबिनेट मंत्री ने लिया जायजा

CM Bhagwant Mann: मिशन क्लीन पंजाब के तहत किस तरह से काम किया जा रहा है इसे लेकर कैबिनेट मिनिस्टर ने एक गांव में दौरा किया। मान सरकार के इस पहल को लेकर आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 10, 2026 4:25 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में साफ सफाई का मान सरकार की तरफ से खास ख्याल रखा जा रहा है और ऐसे में मिशन क्लीन पंजाब की शुरुआत की गई है। इस सबके बीच राज्य में साफ सफाई का खास ख्याल रखने के लिए कैबिनेट मिनिस्टर भी लगातार एक्टिव है ताकि सीएम भगवंत मान के निर्देश पर इस मुहिम को अंजाम दिया जा सके। वहीं कैबिनेट मिनिस्टर हरजोत सिंह बैंस ने ग्राउंड जीरो राजपुरा में सफाई इंस्पेक्शन किया। इस दौरान वहां की साफ सफाई को लेकर अपना रिव्यू बताया है। सीएम मान के दिशा निर्देश पर पंजाब में यह मिशन किस तरह कार्यरत है आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में।

सफ़ाई सेवक को लेकर CM Bhagwant Mann के कैबिनेट मंत्री ने क्या कहा

हरजोत सिंह बैंस ने इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “ग्राउंड ज़ीरो राजपुरा सुबह राजपुरा में सफ़ाई का इंस्पेक्शन करके शुरू किया। हमारे सम्मानित सफ़ाई सेवक ज़मीन पर थे, पूरी लगन से काम कर रहे थे। उनकी सेवा को सलाम।
एक साफ़ राजपुरा आ रहा है — लेकिन हमें हर नागरिक के सपोर्ट की भी ज़रूरत है। मिशन क्लीन पंजाब।”

जानें कैसे पंजाब के विकास में अहम है मिशन क्लीन पंजाब

मिशन क्लीन पंजाब के तहत राज्य भर में सफाई का कार्य किया जा रहा है ताकि राज्य सबसे अलग देश में अपनी जगह बना सके। निश्चित तौर पर साफ सफाई का खास ख्याल रखने से न सिर्फ बीमारियां कम होगी बल्कि लोगों के बीच सफाई को लेकर जागरूकता भी बढ़ सकती है। इसके लिए सीएम भगवंत मान की तरफ से अलग-अलग टीम बनाई गई है तो वहीं उच्च अधिकारी इसका सर्वेक्षण करने वाले हैं। सीसीटीवी के अलावा ग्राउंड लेवल पर भी इसकी जांच की जाएगी ताकि इस बात का पता चल सके और इस प्रयास को सफल बनाया जा रहा है।

निश्चित तौर पर मिशन क्लीन पंजाब एक खास मुहिम है जो राज्य के विकास में अहम कदम है। इसमें न सिर्फ सीएम भगवंत मान द्वारा चुने गए अधिकारी बल्कि हर एक नागरिक को मदद के लिए आगे आना पड़ेगा ताकि हर तरफ सफाई हो सके।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bullet Train

जून 10, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 10, 2026

Anurag Dhanda

जून 10, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 10, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 10, 2026

Saharanpur Viral Video

जून 10, 2026