---Advertisement---

मिशन क्लीन पंजाब’ को लेकर CM Bhagwant Mann की अद्भुत पहल, जमीन पर उतरी सबसे एडवांस्ड रोड क्लीनिंग और स्वीपिंग मशीनें

CM Bhagwant Mann: पंजाब को साफ सुथरा बनाने के लिए एडवांस लेवल की तैयारी कर चुकी हैं मान सरकार। आइए जानते हैं पटियाला से किस तरह से शुरू हुआ एडवांस तकनीक जो चर्चा में है।जानिए डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 11, 2026 3:18 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: मिशन क्लीन पंजाब के तहत राज्य में साफ सफाई लगातार जारी है और इसे एडवांस बनाने में सीएम भगवंत मान पीछे नहीं हैं। इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा है कि राज्य में सफाई को अच्छे से ग्राउंड लेवल पर किया जाए और ऐसे में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पटियाला में शुरू किए गए एडवांस क्लीनिंग से लोगों को रूबरू करवाया है। यह निश्चित तौर पर इस बात को बताता है कि सीएम भगवंत मान अपने किसी भी मुहिम को अंजाम तक ले जाने के लिए किस कदर मेहनत करते हैं।

मिशन क्लीन पंजाब के लिए CM Bhagwant Mann की अद्भुत पहल

दरअसल हरजोत सिंह बैंस ने एक बार फिर मिशन क्लीन पंजाब हो रही सफाई की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दिखे। उन्होंने बताया कि कैसे पंजाब के पटियाला में एडवांस्ड क्लीनिंग की जा रही है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सबसे एडवांस्ड रोड क्लीनिंग और स्वीपिंग मशीनें अब ज़मीन पर हैं — पटियाला से शुरू। यह भगवंत मान का गवर्नेंस मॉडल है।” उन्होंने इस दौरान बता दिया कि सीएम भगवंत मान की सरकार किस तरह से अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहे हैं और साफ सफाई में किसी भी तरह की कोई लापरवाही ना हो इसका ख्याल रखा जा रहा है।

मिशन क्लीन पंजाब को लेकर इस तरह किया जा रहा काम

सीएम भगवंत मान अपने अधिकारियों के साथ ‘मिशन क्लीन पंजाब’ में लगातार जुड़े हुए हैं और इस दौरान राज्य को साफ रखने के लिए तत्पर है। जमीन स्तर पर इस बात का खास ख्याल रखा जाए इसके लिए अलग-अलग सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही हरजोत सिंह बैंस लगातार इस चीज का ध्यान रख रहे हैं कि किसी भी तरह की कोई गलती ना हो। सफाई कर्मचारी की तारीफ करते हुए भी कैबिनेट मिनिस्टर ने एक पोस्ट किया था जो यह बताता है कि पंजाब में मिशन क्लीन पंजाब पर फिलहाल काम जारी है और इसमें कोई भी लापरवाही नहीं की जा सकती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026