CM Bhagwant Mann का स्वास्थ्य के लिहाज से अद्भुत मिशन, जानें हर परिवार को लेकर क्या है लक्ष्य

CM Bhagwant Mann: स्वास्थ्य के लिहाज से किसी भी तरह की कोई लापरवाही बरतने के लिए तैयार नहीं है सरकार। ऐसे में पंजाब के लिए एक अद्भुत मिशन की शुरुआत सरकार की तरफ से की गई है। जानिए डिटेल्स क्या है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए लगातार तत्पर सरकार की तरफ से हर संभव मदद दिया जा रहा है। वहीं इस सबके बीच सीएम भगवंत मान के कैबिनेट मिनिस्टर डॉक्टर बलबीर सिंह हर परिवार को बेहतर हेल्थ केयर सुविधा देने के लिए मिशन पर जुटे हुए हैं। गांव से लेकर शहर तक और गरीब से लेकर अमीर तक हर किसी को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान हो और हर किसी का फ्री इलाज हो और पैसों की कमी की वजह से ना रुके इसके लिए हर संभव सरकार प्रयाश्रत है। आइए जानते हैं सीएम भगवंत मान के मिशन को लेकर क्या कहा गया।

CM Bhagwant Mann दे रहे हैं हर नागरिक को स्वास्थ्य सुविधाएं

मुख्यमंत्री की तरफ से कैबिनेट मिनिस्टर ने कहा है कि “राज्य के हर परिवार को बेहतर हेल्थ केयर सुविधा दी जा रही है।” नागरिक को अच्छा इलाज देना ही इस मिशन का लक्ष्य है। सीएम भगवंत मान इस मिशन के तहत हर किसी को सुविधाएं प्रदान की जा रही है और स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लचर व्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जा रहा है। सरकारी अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पताल तक में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। जाहिर तौर पर पंजाब में स्वास्थ्य के लिहाज से क्रांति का दौर है।

मजबूरी और पैसों की कमी की वजह पंजाब के लोगों को नहीं होगी असुविधा

स्वास्थ्य को लेकर सीएम भगवंत मान किसी तरह की लापरवाही बरतने के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में हर किसी के लिए हेल्थ कार्ड जारी किया गया है। मजबूरी और पैसों की कमी की वजह से किसी का इलाज ना रुके और बड़ी से बड़ी बीमारियों में सरकारी फायदा मिल सके। इसके लिए 10 लाख तक का फ्री इलाज जारी किया गया है। हर घर से कम दूरी पर आम आदमी क्लीनिक खोला गया है ताकि लोगों को जरूरत पड़ने पर डॉक्टर के लिए ज्यादा दूर न जाना पड़े।

निश्चित तौर पर हर परिवार तक अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके इसके लिए सीएम भगवंत मान लगातार तत्पर नजर आ रहे हैं।

 

 

Exit mobile version