---Advertisement---

‘शर्मनाक हरकत…’ गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में दिल्ली पुलिस ने कर दी ये गलती, बिफरे CM Bhagwant Mann ने लगाई फटकार

CM Bhagwant Mann: सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस बांग्ला साहिब गुरुद्वारा में पैरों में जूते पहन कर घुसने की गलती कर दी। इसपर पंजाब के मुख्यमंत्री ने निशाना साधा है और सवाल उठाते हुए नजर आए हैं। जाने डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 11, 2026 1:31 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के द्वारा 10 अक्टूबर को बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। इसे लेकर पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी। प्लानिंग के साथ जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए तैयार सीजेपी और विरोधी दल को तगड़ा झटका लगा क्योंकि दिल्ली पुलिस ने हैरान कर देने वाली सख्ती दिखाई। तमाम जगहों से नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया लेकिन इस सबके बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस के जबरदस्ती घुसने और इस दौरान धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। आइए जानते हैं आखिर सीएम भगवंत मान ने इसे लेकर क्या कहा है।

गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में पुलिस की मनमानी पर सीएम भगवंत मान हुए आक्रोशित

पंजाब के मुख्यमंत्री ने x प्लेटफार्म पर एक पोस्ट किया और अपना सवाल उठाते हुए दिखे। सीएम भगवंत मान का कहना है कि मैं कल दिल्ली में गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में BJP पुलिस के ज़बरदस्ती घुसने की कड़ी निंदा करता हूं। इतिहास गवाह है कि गुरु घर हमेशा ज़रूरतमंदों को पनाह देने के लिए अपने दरवाज़े खुले रखते हैं। अगर इस देश के नौजवान जो कल प्रोटेस्ट कर रहे थे, वहां घुस गए, तो गुरु घर का उसूल है कि सेवक उन्हें पनाह दे।”

CM Bhagwant Mann ने क्यों बताया तालिबानी रवैया

सीएम भगवंत मान इतने पर ही नहीं रुके और उन्होंने कहा कि “तालिबानी रवैये वाली BJP की दिल्ली पुलिस नंगे सिर और पैरों में जूते पहनकर गुरुद्वारा साहिब में घुसी और उन्होंने गुरु घर की मर्यादा तोड़ी। सिख समुदाय बीजेपी को इस शर्मनाक हरकत के लिए कभी माफ़ नहीं करेगा।” उन्होंने दिल्ली पुलिस के द्वारा सिर को बिना ढके और पैरों में जूते पहन कर गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में घुसने की निंदा करते हुए इसे शर्मनाक बताया। सिख समुदाय को लेकर अपना संदेश देते दिखे उन्होंने इस पोस्ट में पुलिस के द्वारा इस तरह जबरदस्ती घुसने की को निंदनीय बताया है।

फिलहाल सीएम भगवंत मान को सिख समुदाय से समर्थन मिल रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 11, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 11, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

CJP Protest

अक्टूबर 11, 2026

Punjab News

अक्टूबर 10, 2026