---Advertisement---

पंजाब में अब नहीं लगेंगे लंबे पावर कट! CM Bhagwant Mann ने बताई बिजली संकट की असली वजह

CM Bhagwant Mann: लंबे समय तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित नहीं हो सके इसके लिए पंजाब सरकार की तरफ से प्रयास किया जा रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और कैसे लोगों के लिए फैसले लेने में लगातार अग्रसर रहे हैं मुख्यमंत्री।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 14, 2026 3:57 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में लंबे अंतराल तक बिजली गुल होने को लेकर परेशान जनता के लिए राहत की खबर सामने आई है जहां सीएम भगवंत मान की तरफ से यह बता दिया गया है कि अब जो परेशानी लोगों को पिछले कुछ दिनों में झेलनी पड़ी थी उसमें सुधार कर दिया गया है। लंबे अंतराल तक पावर कट की समस्या सामने नहीं आएगी। सीएम मान हर संभव जरूरत की बिजली लोगों तक पहुंच सके। इसका मुफ्त उपयोग लोग कर सके इसके लिए लगातार सरकार की तरफ से प्रयास जारी है। जानिए पूरी खबर क्या है।

CM Bhagwant Mann ने पंजाब के लोगों के बिजली समस्या का किया निदान

दरअसल आप पंजाब ने इसे लेकर जानकारी दी है जहां सीएम भगवंत मान के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि “अब लंबे पावर कट नहीं होंगे!! सेंट्रल पूल से बिजली न मिलने और पंजाब में थर्मल प्लांट की 2 यूनिट के खराब होने की वजह से पावर कट की समस्या थी। लेकिन अब बंद यूनिट फिर से चालू हो गई हैं। पंजाब में सभी यूनिट अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और बिना रुकावट बिजली सप्लाई भी सुनिश्चित कर रही हैं।” जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान की वजह से संभव हो सका।

क्यों आई थी पंजाब के लोगों पर बिजली संकट

इसके साथ ही बिजली कटौती का मुख्य कारण बताते हुए सीएम भगवंत मान के मंत्री ने कहा है कि पुल से आवश्यक बिजली प्राप्त नहीं होने और थर्मल प्लांट की खराबी की वजह से यूनिट्स बंद हो गए थे। इसे अब पूर्ण क्षमता के साथ दोबारा काम किया जा रहा है। इसकी वजह से राज्य के सभी हिस्सों में बिना किसी परेशानी के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जाहिर तौर पर पंजाब में लोगों के साथ-साथ बिजली कटौती की वजह से किसानों और अलग-अलग व्यवसाय करने वालों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सीएम भगवंत मान की तरफ से लगातार बिजली को लेकर इस परेशानी को दूर करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 15 September 2026

सितम्बर 14, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 14, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 14, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 14, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 14, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 14, 2026