---Advertisement---

फीस में बढ़ोतरी को लेकर पिछले 4 सालों के रिकार्ड पर CM Bhagwant Mann की नजर, ये गलती करने पर प्राइवेट स्कूलों की रद्द हो जाएगी मान्यता

CM Bhagwant Mann: प्राइवेट स्कूल में फीस की मनमानी को लेकर आखिर सीएम भगवंत मान द्वारा क्या एक्शन लिया गया। किस तरह से अब पंजाब में शिक्षा को बिजनेस ना बनाया जा सके इसके लिए ऐतिहासिक बदलाव किया गया है। जानिए डीटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 14, 2026 12:32 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में विकास की कहानी मान सरकार के कार्यकाल में कुछ अलग लिखी जा रही है और यही वजह है कि जनता उनके हर फैसले में उनका साथ देती है। स्पोर्ट्स हो या फिर शिक्षा या और बुनियादी ज़रूरतें जिसका खास ख्याल रखते हैं। इसके लिए कभी भी सीएम भगवंत मान की तरफ से कोई भी लापरवाही नहीं की जाती है। इस सब के बीच बीते दिन पंजाब के 32 लाख अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है जो प्राइवेट स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ाते हैं। लगातार बढ़ रही फीस की वजह से उन्हें मुसीबत का सामना करना पड़ता है लेकिन अब यह आसान हो गया है।

CM Bhagwant Mann का प्राइवेट स्कूल को क्या है सख्त हिदायत

कम भगवंत मान की तरफ से प्राइवेट स्कूल के लिए नियम कानून बनाए गए और अब इस पर गवर्नर की भी मंजूरी मिल गई है जहां कैबिनेट मिनिस्टर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “पंजाब में 32 लाख अभिभावकों को बड़ी राहत देने के लिए स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली पर रोक लगाई जा रही है। स्कूलों को पिछले 3 वर्षों में 15% से अधिक बढ़ाई गई फीस वापस करनी होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर 50000 से 100000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा और तीसरी बार उल्लंघन करने पर स्कूल की मान्यता रद्द की कर दी जाएगी।”

7800 स्कूल के 32 लाख बच्चों की किस्मत इस तरह संवार रहे सीएम मान

जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान के द्वारा प्राइवेट स्कूल को लेकर यह ऐतिहासिक फैसले से 7800 स्कूल के 32 लाख बच्चों और उनके माता-पिता को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही सीएम भगवंत मान द्वारा कहा गया है कि 10 दिनों के अंदर पोर्टल पर पिछले 4 सालों का रिकार्ड जमा किया जाए।अब कोई भी स्कूल उन्हें किसी खास दुकान से किताबें या यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकेगा। शिक्षा कोई कारोबार नहीं है यह हर बच्चे का अधिकार है। इस खास संदेश के साथ मान सरकार ने प्राइवेट स्कूल पर सख्त रुख अपनाते हुए नजर आए हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026