---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की रोड सेफ्टी फोर्स बनी कीमती जानों के लिए मसीहा, पंजाब की सड़कों पर मजबूत पहरा

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की तरफ से सड़क पर हो रहे हैं हादसे और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एसएसएफ गठित किया गया था जो हर नागरिक की जरूरत को पूरा करती है। सड़क दुर्घटना में कमी आने की वजह बनी है। जानिए डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 6, 2026 1:43 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार के लिए हर नागरिक का जान अनमोल है और इसी सोच की वजह से उन्होंने राज्य के सड़कों की तस्वीर बदल दी। उन्होंने देश में सबसे पहले रोड सेफ्टी फोर्स की शुरुआत की जो सड़कों पर असुरक्षा के कारण दुर्घटनाओं की कमी में मददगार रहा है। ऐसे में सीएम भगवंत मान के कैबिनेट मिनिस्टर ने इस बारे में लोगों को पूरी जानकारी दी है और बताया है कि कैसे इसकी वजह से यह सुरक्षा का एक मजबूत पहरेदार बन गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है और किस तरह से एसएसएफ काम कर रही है।

कैसे रोड सेफ्टी फोर्स की मदद से बदल गई पंजाब के सड़कों की तस्वीर

हरपाल सिंह चीमा ने एक वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में कहा, “पंजाब के हर नागरिक का जान हमारे लिए कीमती है। इसी सोच के साथ शुरू की गई देश की पहली रोड सेफ्टी फोर्स आज सड़कों पर सुरक्षा का एक मजबूत पहरेदार बन गई है। समय पर मदद और तुरंत कार्रवाई के कारण सड़क दुर्घटनाएं कम हो रही है।” 2024 में देश की सबसे पहले एसएसएफ की शुरुआत की गई थी जिसके जरिए सड़कों पर हादसों को रोकने और घायलों को तुरंत मदद पहुंचाने के लिए एक पुलिस बल बनाया गया था।

पंजाब की सड़कों पर बेफिक्र होकर चल सकते हैं लोग

देश की सबसे पहली रोड सेफ्टी फोर्स को तैनात कर पंजाब सरकार ने इसकी शुरुआत की थी और निश्चित तौर पर इससे पंजाब के लोगों को काफी फायदा हुआ है। इसके जरिए पंजाब की सड़कों पर बेफिक्र होकर लोग चल सकते हैं और हादसे में भी कमी आई है। अगर कुछ होता है तो तुरंत इलाज संभव होता है। उनके लिए एंबुलेंस से लेकर पुलिस तक की मौजूदगी होती है ताकि घटना कोई हादसे में तब्दील न हो सके। सीएम भगवंत मान इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि रोड सेफ्टी का ध्यान पूरी तरह से रखा जाए।

पंजाब सरकार की तरफ से इन फोर्स को हाईटेक गाड़ियां और विशेष ट्रेनिंग प्रदान की गई है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जुलाई 6, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 6, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

जुलाई 6, 2026

PoK Protest

जुलाई 6, 2026

Punjab News

जुलाई 5, 2026

Punjab News

जुलाई 5, 2026