---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने रोड सेफ्टी फोर्स से देश ही नहीं दुनियाभर में दिखाया जलवा, देखें कैसे आया बदलाव

CM Bhagwant Mann: सड़क सुरक्षा फोर्स यात्रा को आसान बनाने के लिए सरकार की तरफ की शुरुआत की गई जिसकी चर्चा देश ही नहीं विदेश में भी हुई है। सड़क सुरक्षा को लेकर यह निश्चित तौर पर सरकार की तरफ से अहम कदम है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 27, 2026 5:04 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में रोड सेफ्टी को लेकर सीएम भगवंत मान की तरफ से लगातार काम किया जा रहा है। देश भर में इसकी चर्चा हो रही है लेकिन इस सब के बीच सीएम मान की तरफ से बताया गया कि कैसे इसकी वजह से सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आई है। कैसे पंजाब सरकार ने इतिहास रचा है। आप पंजाब के मुताबिक न सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी इसकी चर्चा हो रही है। आप पंजाब ने इसे लेकर पूरी जानकारी दी और बताया कि कैसे सरकार की वजह से विकास संभव हो सका है। जानिए पूरी खबर क्या है।

CM Bhagwant Mann की वजह से सड़क सुरक्षा में सुधार

आप पंजाब ने लिखा, “देश की संसद के साथ-साथ विदेश में भी रोड सेफ्टी फोर्स की चर्चा हो रही है जो लोगों की कीमती जानें बचा रही है। पंजाब एकमात्र ऐसा राज्य है जिसने सड़क सुरक्षा के लिए एक विशेष फोर्स बनाई है। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या में 50% की कमी है।”दरअसल सीएम भगवंत मान सरकार द्वारा गठित सड़क सुरक्षा फोर्स राज्य में सड़क हादसों को रोकने और आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचा कर लोगों के जान को बचा रही है।

कैसे सीएम मान ने देश और दुनिया को किया प्रेरित

सीएम भगवंत मान सरकार की वजह से पंजाब देश का पहला और एकमात्र ऐसा राज्य बन पाया है जहां विशेष रूप से सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए एक अलग फोर्स का गठन किया है। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि सड़क सुरक्षा फोर्स की वजह से सड़क दुर्घटनाओं में 50% की भारी कमी दर्ज की गई है। लोगों तक सहायता के साथ-साथ पुलिस प्रणाली में सुधार कार्य जारी है। यह फोर्स तेज रफ्तार वाहन, गलत ड्राइविंग और सड़क दुर्घटना का ध्यान रखती है ताकि राज्य में सुरक्षा का ध्यान रखा जाए।

आप पंजाब ने बताया कि सीएम भगवंत मान की पहल की चर्चा ना सिर्फ राज्य बल्कि संसद भवन में ही हुई है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026