---Advertisement---

CM Bhagwant Mann समझते हैं पंजाब के लोगों की जरूरत, ‘मेरी रसोई योजना’ है बदलाव की निशानी

CM Bhagwant Mann: मेरी रसोई योजना से पंजाब के लोगों को फायदा हो रहा है और हर गरीब और जरूरतमंद को पौष्टिक आहार मिल सके इसका खास ध्यान सरकार की तरफ से रखा जा रहा है। जानिए क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 27, 2026 4:01 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में हर जरूरतमंद और गरीब परिवारों को अनाज और बाकी पौष्टिक खाद्य सामग्री मिल सके इसके लिए सरकार की तरफ से मेरी रसोई योजना की शुरुआत की गई। यह जाहिर तौर पर उन सभी परिवारों के लिए एक सौगात से कम नहीं है जो किसी वजह से मजबूरी में पौष्टिक खाद्य सामग्री नहीं खा पाते थे। इसकी वजह से निश्चित तौर पर सीएम भगवंत मान सरकार ने पंजाब में बदलाव का दौर लाने का काम किया। कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने एक वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि कैसे एक महिला सीएम भगवंत मान की तारीफ करते हुए नजर आ रही है और उनके मुताबिक किसी सरकार ने ऐसा नहीं किया।

सीएम मान की वजह से पंजाब का हुआ विकास

कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “मान सरकार की ‘मेरी रसोई योजना’ पंजाब के करीब 40 लाख ज़रूरतमंद लोगों की रसोई में पौष्टिक और अच्छा खाना पहुंचा रही है। इस पहल से फ़ायदा उठाने वाली महिला ने इस स्कीम की दिल से तारीफ़ की और मान सरकार को धन्यवाद दिया। ऐसी भलाई की स्कीमें जो लोगों की ज़रूरतों को समझती हैं, असली बदलाव की निशानी हैं।” वीडियो में महिला रहती है कि किसी को रोटी खिलाना बहुत बड़ी बात है और यह सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। उनके मुताबिक सीएम भगवंत मान की वजह से पंजाब के लोग अब भूखे नहीं रहते हैं।

CM Bhagwant Mann की वजह से लोगों को ऐसे मिल रहा मेरी रसोई योजना का फायदा

दरअसल सीएम भगवंत मान सरकार की तरफ से गरीब और जरूरतमंद लोगों को नीला राशन कार्ड जारी किया गया। यह वैसे लोगों को दिया गया है जिनकी वार्षिक आय 60000 या उससे कम है। जहां राशन किट में 2 किलोग्राम दाल जो पौष्टिक होता है। इसके साथ ही 2 किलोग्राम चीनी और नमक हल्दी के साथ सरसों का तेल मुहैया करवाया जाता है। 40 लाख परिवारों के लिए जाहिर तौर पर मेरी रसोई योजना से सीएम भगवंत मान मसीहा बने हुए हैं। हर गरीब का पेट भर सके इसके लिए लगातार काम कर रहे हैं।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026