---Advertisement---

CM Bhagwant Mann का खास संदेश! गुरुधामों की रक्षा हेतु सका श्री नानकाना साहिब के सभी शहीदों को किया नमन 

CM Bhagwant Mann ने आज सका श्री नानकाना साहिब के सभी शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया है। इस अवसर पर उन्होंने बताया है कि कैसे गुरुधामों की रक्षा करते हुए सैकड़ों सिखों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 21, 2026 1:06 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब वासियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज उस दिवस की बरसी है जब गुरुधामों की रक्षा करते हुए सैकड़ों सिखों ने अपने प्राणों की आहुती दी थी। यहां बात सका श्री नानकाना साहिब के शहीदों की हो रही है। सभी शहीदों को पंजाबवासी नमन कर रहे हैं।

इसी बीच सीएम भगवंत मान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सीएम भगवंत मान ने आज 21 फरवरी को नानकाना साहिब के शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया है। मुख्यमंत्री ने इस खास दिवस पर प्रकाश डालते हुए बताया है कि कैसे गुरुधामों की रक्षा करते हुए सैकड़ों सिखों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी।

सका श्री नानकाना साहिब के शहीदों को CM Bhagwant Mann ने किया नमन

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सका श्री नानकाना साहिब के सभी शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया है।

सीएम भगवंत मान के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “सका श्री नानकाना साहिब के सभी शहीदों की अद्वितीय शहादत को लाखों सलाम। गुरुधामों की गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले इन वीर सिंहों की शहादत को सदा याद रखा जाएगा।” इस पोस्ट में एक तस्वीर भी संलग्न की गई है जिसमें गुरुद्वारा पर लहराता भगवा ध्वज नजर आ रहा है। इसका साथ ही प्रतीकात्मक रूप से लोग नजर आ रहे हैं जो गुरुधामों की रक्षा के लिए जंग लड़ रहे हैं।

गुरुधामों की रक्षा हेतु शहीद हुए थे सैकड़ों सिख!

इतिहास के पन्नों में दर्ज आज की तारीख पर 1921 में सैकड़ों सिखों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। सिख योद्धा 1921 में गुरुद्वारों को भ्रष्ट महंतों से मुक्त कराने के लिए खूनी जंग लड़े थे। इस लड़ाई में जत्थेदार भाई लक्ष्मण सिंह धारोवाली और उनके साथियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। विभिन्न आंकड़ों के मुताबिक 86-150 सिख शहीद गुरुद्वारों की रक्षा करते-करते शहीद हुए थे। इस साके ने पूरे देश में गुस्से की लहर दौड़ाई, जिसके कारण 1925 में सिख गुरुद्वारा अधिनियम बना।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026