---Advertisement---

देश का NEET टॉपर पंजाब से! CM Bhagwant Mann बोले ‘सरकारी स्कूल ने रचा इतिहास’, एजुकेशन में बदलाव ही ‘रंगले पंजाब’ की असली नींव

CM Bhagwant Mann: नीट परीक्षा में पंजाब का छात्र देश भर में पहले स्थान को प्राप्त किया और ऐसे में सरकार की तरफ से रंगले पंजाब का प्रयास बताया गया है। शिक्षा को लेकर आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 27, 2026 12:33 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: एक समय था जब कहा जाता था कि सरकारी स्कूल में छात्र-छात्राओं की तरक्की पर ध्यान नहीं दिया जाता है लेकिन पंजाब में तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है। इसे लेकर सीएम भगवंत मान ने अपनी खुशी जाहिर की है। दरअसल नीट एग्जाम पास करने के साथ ही पंजाब के सरकारी स्कूल के टैलेंटेड स्टूडेंट्स ने राज्य को गौरवान्वित किया है। ऐसे में सरकार की तरफ से इसकी तारीफ की गई है। सीएम भगवंत मान ने x प्लेटफॉर्म पर शिक्षा में बदलाव को रंगले पंजाब की असली नींव बताते हुए दिखे हैं।

NEET एग्जाम में पंजाब की सफलता से गदगद CM Bhagwant Mann

सीएम भगवंत मान ने x प्लेटफार्म पर कहा कि “पंजाब के सरकारी स्कूलों के टैलेंटेड स्टूडेंट्स ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर मौका और अच्छी एजुकेशन मिले तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं है… इस साल पहली बार हमारे सरकारी स्कूलों के 882 बच्चों ने NEET एग्जाम पास करके इतिहास रचा है और देश में पहली जगह पाने वाले ‘आर्यन गुप्ता’ भी पंजाब की धरती के ही बेटे हैं।” यह जाहिर तौर पर पंजाब के सीएम भगवंत मान सरकार की सफलता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है क्योंकि नीट एग्जाम का टॉपर किसी और राज्य से नहीं बल्कि पंजाब से ही है।

सीएम भगवंत मान ने बताया क्या है ‘रंगले पंजाब’ की असली नींव

इतना ही नहीं सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि “यह शानदार कामयाबी हमारे बच्चों की लगन, माता-पिता के सपोर्ट और टीचरों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। हमारी सरकार वादा करती है कि हर बच्चे को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए हर ज़रूरी मदद दी जाएगी। एजुकेशन में यह बदलाव ही ‘रंगले पंजाब’ की असली नींव है।” जाहिर तौर पर शिक्षा के क्षेत्र में हर तरफ से तरक्की करने के लिए पंजाब सरकार किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती है। ऐसे में सरकारी स्कूल का लगातार कायाकल्प किया जा रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 27, 2026

Rahul Gandhi

जुलाई 27, 2026

US Iran War

जुलाई 27, 2026

Punjab News

जुलाई 27, 2026

Punjab News

जुलाई 26, 2026