---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: शिलांग में ड्यूटी के दौरान शहीद जवान के नाम मुख्यमंत्री का शोक संदेश! परिवार को हर संभव मदद का दिया आश्वासन

CM Bhagwant Mann ने आज मेघालय में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए वीर जवान राजिंदर सिंह की शहादत पर शोक संदेश जारी करते हुए पीड़ित परिवार को मदद का हर संभव आश्वासन दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 27, 2025 3:39 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: मेघालय की राजधानी से एक ऐसी दुखद खबर सामने आई जिससे पूरे पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई है। गुरु गोबिंद सिंह जयंती को लेकर अपार हर्ष में डूबे पंजाब के फाजिल्का जिले के रहने वाले वीर जवान राजिंदर सिंह आज शहीद हो गए। वीर जवान की शहादत शिलांग में ड्यूटी के दौरान हुई जिसकी खबर आते ही पंजाब के फाजिल्का में मायूसी की लहर दौड़ गई। सूबे के सीएम भगवंत मान ने राजिंदर सिंह की शहादत पर शोक संदेश जारी किया है। सीएम भगवंत मान के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर इस संबंध में जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए संवेदना व्यक्त की है।

ड्यूटी के दौरान शहीद जवान के नाम CM Bhagwant Mann का शोक संदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज फाजिल्का निवसी वीर जवान राजिंदर सिंह की शहादत से जुड़ी खबर साझा करते हुए शोक संदेश जारी किया है। सीएम मान ने इस दौरान पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

सीएम मान के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “फाजिल्का जिले के गांव झुग्गे गुलाब सिंह के फौजी जवान राजिंदर सिंह के मेघालय के शिलांग में ड्यूटी के दौरान शहीद होने की दुखद खबर मिली है। हम शहीद के परिवार के साथ दिल से संवेदना प्रकट करते हैं। देश के प्रति बहादुर जवान के हौसले और समर्पण को दिल से सलाम। इस कठिन घड़ी में सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है। परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।”

फाजिल्का में दौड़ी शोक की लहर!

पंजाब के फाजिल्का जिले में आज शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इससे इतर फिरोजपुर और मुक्त्सिर साहिब में भी वीर जवान राजिंदर सिंह की शहादत खबरों में है। जनपद के विभिन्न हिस्सों से लोग गांव झुग्गे गुलाब सिंह पहुंचकर वीर जवान राजिंदर सिंह के परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। शहीद फौजी का परिवार अपार दुख की इस घड़ी में रोते-बिलखते हुए अपने वीर बेटे की शहादत को नमन कर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 17, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

Lucknow Viral Video

जुलाई 17, 2026

ISRO

जुलाई 17, 2026